dharma sangrah
✕

हनुमान चालीसा पर कांग्रेस का हिंदुत्व कार्ड, जीतू पटवारी बोले लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा पढ़ने पर नहीं हो रोक

Updated: गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (16:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में हनुमान चालीसा अब सियासत के केंद्र में आ गई है। हनुमान भक्त कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश कांग्रेस अब खुलकर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा करने के पक्ष में आ गई है। इंदौर में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा करने के पाठ का मध्यप्रदेश कांग्रेस ने खुलकर समर्थन किया है। कांग्रेस मीडिया सेल के चैयरमेन और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने साफ कहा कि हनुमान चालीसा लाउडस्पीकर पर पढ़ने पर कोई रोक टोक नहीं होनी चाहिए। 
ALSO READ: मध्यप्रदेश में अजान बनाम हनुमान चलीसा विवाद की एंट्री, महाकाल मंदिर के लाउडस्पीकर की आवाज बढ़ाने की उठी मांग
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करना आस्था का विषय है और खुद वह रोज हनुमान चालीसा का पाठ करते है। शनिवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में लाखों लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते है और लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने में कोई बुराई नहीं है। पूर्व मंत्री ने यह भी दावा किया कि वह खुद हर साल हनुमान चालीसा का पाठ लाउडस्पीकर पर करवाते है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों हनुमान जयंती पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में हनुमान जयंती के कार्यक्रमों का बड़े पैमाने पर आयोजन किया था। मुख्य कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में हुआ था यहां 101 फुट के हनुमान जी की मूर्ति पर लेजर शो का आयोजन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ हुआ था। हनुमान जंयती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर अपनी डीपी पर बदली थी।

राजनीति विश्लेषक कहते हैं कि मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है और कांग्रेस जिसने 2018 का विधानसभा चुनाव सॉफ्ट हिंदुत्व के बलबूते पर लड़ा था वह अब चुनाव से ठीक पहले ऐसे किसी विवाद में नहीं फंसना चाहती जिससे कि पार्टी से बहुसंख्यक वोटर नाराज हो। 

वहीं दिलचस्पत बात यह है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विज सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने लाउडस्पीकर पर बैन लगाने की बात कही थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध लगाना अच्छा निर्णय होगा। दंगे भी नहीं होंगे, जनता को राहत मिलेगी।न तो राम बहरे हैं और न ही अल्लाह। जो शक्तियां दुनिया को पालती हैं, उन्हें कुछ "मूर्ख"क्या सुनाएंगे और सिखाएंगे?
 
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख