Hanuman Chalisa
✕

कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताने पर कांग्रेस में छिड़ा संग्राम, शिवराज का तंज, कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ अभियान शुरू

Updated: मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023 (13:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर एक नया सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस पार्टी जहां कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताकर अपने चुनावी अभियान का आगाज किया है। वहीं दूसरी ओर पार्टी के एक के बाद एक सीनियर नेता इस पर सवाल उठा रहे है। कांग्रेस में छिड़े घमासान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है।   

मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय सिंह और अरूण यादव ने कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताने पर सवाल उठा दिए है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की परंपरा नहीं है और चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पर फैसला होता है। वहीं इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने भी कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री कहे जाने पर सवाल खड़े किए थे।  

सीएम शिवराज ने कसा तंज-कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर घमासान पर भाजपा ने तंज कसा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभियान तो चलाया था, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान लेकिन अब अभियान चल रहा है, कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ अभियान। एक के बाद एक नेता अब आगे आ रहे हैं, जो आगे आ रहे हैं वो आगे हैं और उनके पीछे कौन है, क्यों है..? अब ये तो कमलनाथ जी सोचे कि वह तो स्वयंभू मुख्यमंत्री हो रहे हैं। सूत न कपास जुलाहों में लट्ठम लट्ठ।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख