Daily Horoscope
✕

कैलाश विजयवर्गीय को कांग्रेस ने दी मुगालते में न रहने की चेतावनी, कहा बेटा बल्लामार-बाप आगबाज

Updated: शनिवार, 4 जनवरी 2020 (10:35 IST)
अपने बयानों के चलते अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर बड़े विवाद में फंसते हुए दिखाई दे रहे है। इंदौर में शुक्रवार को भूमफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सड़क पर उतरने वाले कैलाश विजयवर्गीय के शहर को आग लगा देने की धमकी देने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर हमलावर होते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लगातार कई ट्वीट कर कैलाश विजयवर्गीय को नसीहत दे डाली है।

कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय को नसीहत देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि बेटा बल्मार-बाप आगबाज ! वहीं इसी ट्वीट में कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि कैलाश जी किसी मुगालते में मत रहना, अब शिवराज का सर्कस नहीं,कमलनाथ की सरकार है। वहीं एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय पर तंज कसते हुए लिखा कि भारत जलाओ पार्टी, क्या इंदौर इनकी जागीर है जो ये पूरे शहर को आग लगा देंगे। लगता है माफियामुक्त मप्र अभियान से इनकी भी आमदनी प्रभावित हुई है। कैलाश जी जब कभी इस तरह की उपद्रवी सोच या शहर जलाने का इरादा मन में आये तो कमलनाथ जी का ध्यान किया करिये,कईयों के भूत उतर आये है।
 
वहीं कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के बाद एक बार उनके विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय चर्चा में आ गए है। आकाश विजयवर्गीय का पुराना वीडिया ट्वीट करते हुए लिखा कि कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र निगम अधिकारी को बल्ले से पीटते हुए, बेटे की पिक्चर पहले रिलीजहुई थी,बाप का डॉयलॉग कल जारी हुआ है। आखिर कौन हैं ये लोग, किस घमंड –अभियान में जी रहे है, लोकतंत्र की आड़ में छिपे इन नकाबपोशों से जनता का भला कैसे मुमकिन है ?
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

अगला लेख