Daily Horoscope
✕

ऑस्ट्रेलिया में अग्निप्रलय, आसमान छू रही लपटों ने लाखों जानवरों की ली जान

Updated: शनिवार, 4 जनवरी 2020 (10:20 IST)
ऑस्ट्रेलिया में जंगलों में लगी भीषण आग से अग्निप्रलय से हालात नजर आ रहे हैं। आसमान छू रही लपटों से अब तक लाखों जानवर मारे जा चुके हैं। इतना हीं नहीं आग की चपेट में आए 20 लोग भी काल के गाल में समा गए। 40 लाख हैक्टेयर फसलें नष्‍ट हो चुकी है। आग ने कई रहवासी क्षेत्रों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा करते हुए सड़कों को बंद कर दिया है और निवासियों, पर्यटकों को वहां से निकाला जा रहा है।

न्यू साउथ वेल्स सरकार ने शुक्रवार से एक सप्ताह के लिए आपात स्थिति की घोषणा की है। शनिवार तक आग के और भीषण हो जाने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से निकल सकने की स्थिति में प्रभावित इलाकों से दूसरे स्थानों पर जाने की अपील की है।
 
क्यों लगी है ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग : ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी काफी तेजी से फैल रही हैं। साउथ वेल्स के जंगलों में लगी आग ने मेलबर्न और सिडनी के बाद विक्टोरिया को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौसम विभाग के मुताबिक, 2017 से ही पूर्वी ऑस्ट्रेलिया सूखे की मार झेल रहा है और नवंबर में बारिश रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई थी। एक शोधकर्ता ने दावा किया कि 1950 से लेकर अब तक दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया का औसत तापमान 2.7° डिग्री तक बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आग की घटना से वायुमंडल में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ सकती है।
 
मौसम विभाग ने दी चेतावनी : मौसम विज्ञानियों ने कहा कि यहां का बहुत गर्म और शुष्क है। हवा भी काफी तेज चल रही है। यह एक ऐसा एक खतरनाक संयोजन है जिसमें आग तेजी से फैलती है। आने वाले समय में आग और फैल सकती है। इसी वजह से आग पर काबू पाने के प्रयास भी ज्यादा सफल नहीं हो रहे हैं। गुरुवार और शुक्रवार को मौसम में कुछ सुधार हुआ था लेकिन शनिवार को स्थिति फिर गंभीर हो सकती है।
 
सेना ने संभाली कमान : आग पर काबू पाने के लिए ऑस्ट्रेलिया की थल सेना के साथ ही वायुसेना और नौसेना ने भी कमान संभाल ली है। वेस्टर्न पोर्ट और दक्षिण मेलबोर्न से अब तक सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। विक्टोरिया के 6 क्षेत्रों को आपदाग्रस्त घोषित किया गया है। आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हैलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।
 
ऑस्ट्रेलियाई पीएम का भारत दौरा रद्द : ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने आग की वजह से अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। वे 14 से 16 जनवरी तक भारत दौरे पर आने वाले थे। पीएम मोदी ने मॉरिसन से फोन पर बात की और आग लगने की घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए संवेदना जाहिर की।
 

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अमेरिका और Nvidia को चूना लगाकर बीजिंग भागी चीन की जासूस, क्‍या होगा Nvidia के बॉस जेनसन हुआंग का

स्वच्छता सर्वेक्षण में बजा गुजरात का डंका; वडोदरा बना सबसे स्वच्छ शहर, सूरत-अहमदाबाद ने भी मारी बाजी

कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

अगला लेख