sundarkand
✕

कांग्रेस ने लगाया मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (22:59 IST)
भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव ने शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भारत निर्वाचन आयोग सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के दबाव में काम कर रहा है।


यादव ने शुक्रवार को यहां मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मतदाता सूची की बूथवार जांच में सामने आया है कि एक ही मतदाता का नाम एक ही फोटो के साथ दो-तीन मतदान केंद्रों पर शामिल है। इसी तरह कई मतदाताओं के नाम दूसरे नाम और आयु से दर्ज हैं, जबकि उनका फोटो एक ही है।

उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को अपडेट की गई मतदाता सूची में कोलारस में आठ हजार और मुंगावली में 12 हजार डुप्लीकेट मतदाता हैं। तीन दिन पहले इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

यादव ने आरोप लगाया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें फोटोयुक्त मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराई है। इसके साथ ही सूची में अन्य अनियमितताएं भी हैं। उन्होंने मांग की है कि 24 फरवरी को होने वाले उपचुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए मतदाता सूची का पुनर्निरीक्षण किया जाए। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

अगला लेख