Daily Horoscope
✕

कलेक्टर ने ली बच्चों की क्लास, पढ़ाई अंग्रेजी

Updated: शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 (16:54 IST)
शाजापुर (मध्यप्रदेश) कलेक्टर डॉ. वीरेन्द्रसिंह रावत ने तीन विद्यालयों का न सिर्फ आकस्मिक निरीक्षण किया बल्कि ग्राम लड़ावद में 9वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाया भी। उन्होंने बच्चों को अंग्रेजी ग्रामर सिखाई। 
 
इस दौरान जिलाधीश रावत ने आंगनवाड़ियों का भी निरीक्षण किया साथ ही लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही भी की। शिक्षा की गुणवत्ता परखने, विद्यालयों की स्थिति एवं शिक्षकों की उपस्थिति जानने के लिए कलेक्टर रावत ने ग्राम निपानिया डाबी के माध्यमिक एवं हाईस्कूल, ग्राम रिछोदा के प्रायमरी एवं माध्यमिक विद्यालय तथा ग्राम लड़ावद के माध्यमिक तथा हाईस्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया।
 
निपानिया डाबी के विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने शिक्षकों से उपस्थिति बढ़ाने के लिए पालकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी पीआईयू को भी दूरभाष पर निर्देश दिए।
 
ग्राम रिछोदा में कलेक्टर ने शिक्षिका संगीता नागर द्वारा बिना अनुमति परीक्षा देने, आकस्मिक अवकाश के आवेदन दिए बगैर अवकाश पर जाने तथा प्रधानाध्यापक द्वारा शाला की व्यवस्थाएं ठीक नहीं रखने पर दोनों को नोटिस देने के निर्देश दिए।  ग्राम लड़ावद में उन्होंने कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को इंग्लिश ग्रामर का अध्ययन भी कराया।
 
निरीक्षण के दौरान ग्राम मोरटा, रिछोदा तथा लड़ावद के आंगनबाड़ी केन्द्र बंद पाए जाने पर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख