ramcharitmanas
✕

MP : सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कटनी, दतिया SP और चंबल IG-DIG हटाए गए

Updated: रविवार, 1 जून 2025 (23:50 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कटनी एवं दतिया के पुलिस अधीक्षकों, चंबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) समेत चार फील्ड स्तरीय आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षकों तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज ने ऐसा व्‍यवहार किया जो लोकसेवा में खेदजनक है। इस कारण इन्‍हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कटनी जिले में शनिवार रात पारिवारिक विवाद को लेकर पुलिस ने एक तहसीलदार और उनकी नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पत्नी के रिश्तेदारों से कथित तौर पर हाथापाई की घटना के कारण कटनी के पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन का तबादला कर दिया।
ALSO READ: PM मोदी को चुनाव प्रचार से दूर हो जाना चाहिए, मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से क्‍यों की यह अपील
सूत्रों ने बताया कि जनता के सामने अनुचित व्यवहार करने के कारण दतिया के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, चंबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुशांत कुमार सक्सेना और डीआईजी कुमार सौरभ का तबादला कर दिया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि इस बीच, राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारी सूरज वर्मा को दतिया का पुलिस अधीक्षक, अभिनव विश्वकर्मा को कटनी का पुलिस अधीक्षक, सचिन अतुलकर को चंबल रेंज का महानिरीक्षक और सुनील कुमार जैन को चंबल रेंज का डीआईजी नियुक्त किया है।
 
कटनी की सीएसपी ख्याति मिश्रा के सरकारी आवास पर हुई कथित मारपीट के मामले के तूल पकड़ने के बाद अभिजीत रंजन को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है।
 
बाद में जारी एक आदेश के मुताबिक कटनी के एसपी रंजन को पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया और उनके स्थान पर अभिनव विश्वकर्मा को कटनी का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
 
मिश्रा के पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने कटनी पुलिस पर सीएसपी मिश्रा के आवास पर मारपीट का आरोप लगाया है। शर्मा तहसीलदार हैं और दमोह में पदस्थ हैं। उन्होंने एसपी रंजन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
 
यह प्रकरण ऐसे समय में हुआ है जब ख्याति मिश्रा का स्थानांतरण अमरपाटन हो गया है। मिश्रा के परिवार के लोगों का कहना है कि शनिवार देर रात महिला थाने में बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई है।
 
आरोपों के मुताबिक शैलेंद्र बिहारी शर्मा, अपने और पत्नी (सीएसपी ख्याति मिश्रा) के परिजनों के साथ कटनी में स्थित सरकारी बंगले में बेटी से मिलने पहुंचे थे। आरोपों के अनुसार बातचीत चल ही रही थी कि वहां अचानक पुलिस पहुंची और परिजनों को जबरन खींचते हुए पुलिस वाहन में बिठाकर महिला थाने ले आई।
 
तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा का आरोप है कि पुलिस ने उनके 10 साल के बेटे के सामने परिवार के सदस्यों से मारपीट की और सभी को महिला थाने में कैद कर लिया।
 
हंगामे के बाद पुलिस सभी परिजनों को जिला अस्पताल मेडिकल जांच के लिए ले गई, जहां पुलिस और परिजनों के बीच फिर से बहस और हंगामा हुआ। तहसीलदार शैलेन्द्र शर्मा ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत कोतवाली थाने में दी है। कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि पूरा मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है और उनके आदेश पर जांच कराई जाएगी।
 
दतिया में अधिकारियों पर हुई कार्रवाई शनिवार को स्थानीय हवाई अड्डे के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भोपाल से उद्घाटन किए जाने के बाद की एक घटना से संबंधित है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उद्घाटन समारोह के बाद बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे और इसे लेकर पुलिस अधीक्षक, आईजी और डीआईजी के बीच हुई कहासुनी हुई थी। भाषा Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख