Hanuman Chalisa
✕

रंगेहाथ धराया रिश्वतखोर, नीमच में बड़ी कार्रवाई (वीडियो)

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2017 (19:14 IST)
- मुस्तफा हुसैन, नीमच से 
लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने नीमच में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ लिपिक गोपाल जूनवाल को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है, जबकि इसी मामले में विभाग के कार्यपालन यंत्री पीके झा को भी आरोपी बनाया है, जिनकी गिरफ्तारी होना अभी शेष है।
बुधवार को लोकायुक्त उज्जैन के निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ नीमच पहुंचे और भ्रष्टाचारी बाबू को रंगेहाथों दबोच लिया। कार्यपालन यंत्री झा को भी आरोपी बनाया गया है, मगर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। सड़क ठेकेदार ओमप्रकाश माली ने बताया कि उसके 30 लाख रुपए के बिलों को पास करवाने के नाम पर लोक निर्माण विभाग नीमच के कार्यपालन यंत्री ने तीन प्रतिशत राशि की मांग की। साथ ही 25 हजार रुपए ऑडिट के नाम पर मांगे थे।
ठेकेदार ने बताया कि वह पिछले तीन महीने से अपने बिलों को पास करवाने के लिए विभाग के चक्कर काट रहा था, लेकिन उससे रिश्वत की मांग की जा रही थी। ऐसे में उसने परेशान होकर लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की, जिस पर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को कार्रवाई को अंजाम दिया। 
 
लोकायुक्त टीम ने ठेकेदार माली के बयान पर पीडब्लूडी के वरिष्ठ लिपिक जूनवाल के साथ कार्यपालन यंत्री झा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और धारा 13 (1) डी और 13 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख