biodatamaker
✕

IT छापे को लेकर दिखाए जा रहे दस्तावेजों को कमलनाथ ने किया खारिज, बोले अब मध्यप्रदेश में होंगे बड़े खुलासे

Updated: बुधवार, 29 मई 2019 (15:57 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आईटी छापों को लेकर हुए नए खुलासे और दिखाए जा रहे उन दस्तावेजों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें चुनाव से पहले करोड़ों के लेनदेन की बात कही जा रही है । मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है और अब जब भाजपा सरकार में हुए बड़े घोटालों का खुलासा उनकी सरकार करने जा रही है तो कैसे लोगों का ध्यान मोड़ा जाए इसकी कोशिश की जा रही है।

ख्यमंत्री ने आईटी खुलासे की खबर दिखाने वाले चैनलों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने साफ कहा कि जो कागजात दिखाए जा रहे हैं, वो कहां से मिले और उनका कमलनाथ से क्या संबंध है, इसको कोई नहीं बता पा रहा है और पूरे मामले पर बेवजह राजनीति की जा रही है।

इससे पहले कुछ चैनलों ने अपनी रिपोर्ट में दिखाया था कि आयकर छापे के दौरान एक एक्सल शीट मिली है जिसमें कथित रूप से करोड़ों के लेनदेन का सिलसिलेवार नाम से जिक्र है। इसके साथ ही एक कथित ऑडियो टेप भी सामने आया था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि मुख्यमंत्री और उनके ओएसडी के बीच पैसों के लेनदेन की बात रिकॉर्ड है।

वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बेटे बकुलनाथ के संस्थान को जमीन आवंटन रद्द होने के मामले पर सीएम ने कहा कि पूरा निर्माण कार्य गाजियाबाज डेवलपमेंट अथॉरिटी की अनुमति से हुआ था, ऐसे में अब 30-35 साल बाद कार्रवाई होना पूरी तरह राजनीतिक दुर्भावना से की गई कार्रवाई है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख