Hanuman Chalisa

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा : रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी बसों में सफर, सीएम डॉ. मोहन बोले- कांग्रेस शासन में बंद हुई थी राज्य परिवहन सेवा

Updated: मंगलवार, 2 जून 2026 (17:07 IST)
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को चरणबद्ध तरीके से शुरू कर रही राज्य सरकार
- खतरे वाले लोडिंग वाहनों में सफर करने को मजबूर नहीं होगी जनता
- पूर्ण प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ काम कर रही मध्यप्रदेश सरकार
Chief Minister Dr. Mohan Yadav : मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनें रक्षाबंधन पर राज्य परिवहन की बसों में सफर करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इसकी पूरी योजना तैयार कर ली है। मध्यप्रदेश सरकार कदम-दर-कदम राज्य में बसों का संचालन करेगी। सरकार के इस कदम से जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें जबरदस्ती किसी ऐसे वाहन में सफर नहीं करना पड़ेगा, जिनमें जान का खतरा रहता है। राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। 
 
इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव ने 2 जून को मीडिया से कहा कि राज्य परिवहन गरीबों के जीवन में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है लेकिन कांग्रेस शासनकाल में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बंद करने कार्य किया गया था।
ALSO READ: MP में जल्द लागू होगी UCC, CM मोहन यादव ने जनता से मांगे सुझाव, समिति अलग-अलग धर्मों के लोगों से ले रही है सुझाव
अब हमारी सरकार न सिर्फ प्रदेश में बेहतर और आधुनिक सड़कों का तेजी से निर्माण कर रही है, बल्कि जल्द ही नागरिकों को राज्य परिवहन की विशेष सुविधाओं का लाभ भी मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की ओर बढ़ रही है। 
 

सभी समस्याएं होंगी खत्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस बार रक्षाबंधन पर हमारी बहनें परिवहन विभाग की बसों में सफर करें, इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति के कारण शहरों के बीच दूरी अधिक है। बसें उपलब्ध नहीं होने पर लोगों को मजबूरी में लोडिंग गाड़ियों में सफर करना पड़ता है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा इन सभी समस्याओं को खत्म करेगी।
ALSO READ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि राज्य के अंदरुनी हिस्सों और पड़ोसी राज्यों के साथ मध्यप्रदेश सरकार का यह प्रयास सुगम परिवहन सेवा के रूप में देखने को मिलेगा। प्रदेश में जनसुविधाओं के विस्तार और प्रदेश के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

अगला लेख