sundarkand

CM मोहन यादव ने खरीदे मिट्टी के दीये, 'वोकल फॉर लोकल' मिशन को आगे बढ़ाने का दिया संदेश

Updated: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 (22:13 IST)
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देते हुए धनतेरस पर्व पर टी.टी. नगर स्टेडियम के पास मिट्टी के दीपक की दुकान लगाने वाले कारीगर सुनील व लकी प्रजापति तथा बबलू प्रजापति से दीये खरीदे और उनकी कुशलक्षेम पूछी। सुनील, लकी व बबलू प्रजापति ने त्योहारों के दौरान पथ विक्रेताओं को बाजार छूट से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना है।ALSO READ: धनतेरस से एकादशी तक हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाए : मुख्यमंत्री मोहन यादव
 
मोदी की मंशा अनुरूप 'वोकल फॉर लोकल' को कर रहे प्रोत्साहित : यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पथ विक्रेताओं से बाजार शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी व्यक्ति आनंद और उत्साह से दीपावली का पर्व मनाएं। राज्य सरकार ने यह निर्णय सभी के आनंद के लिए लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप इससे 'वोकल फॉर लोकल' को भी प्रोत्साहन मिलेगा।(भाषा)ALSO READ: ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, CM मोहन यादव ने दी बधाई
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

यूपी की महिलाओं ने किया कमाल, समूह की 5 कंपनियों का कारोबार साढ़े 5 हजार करोड़ के पार

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

हत्‍या में मदद के लिए 22 लाख में बिका दोस्‍त, एक ने गला दबाया, दूसरे ने मारा चाकू, श्रेया मर्डर की सनसनीखेज दास्‍तां

CM योगी ने महिला को गाय देने और दिव्यांग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का दिया निर्देश

यूपी व देश को अपमानित करने का काम करते हैं राहुल गांधी : CM योगी

अगला लेख