kundali milan
✕

मौसम अपडेट : मप्र को नहीं मिलने वाली राहत, फिर बारिश की आशंका

Updated: गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (08:07 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगभग 1 सप्ताह तक मौसम का हाल बेहाल रह सकता है, जहां दिन में तेज धूप रहेगी और शाम को नमी के कारण लोकल बादल बनने से बारिश होगी। राजधानी भोपाल में बुधवार को दिनभर तेज धूप रही लेकिन शाम को करीब 7 बजे एकाएक बादल बने और इसके आधे घंटे बाद ही कुछ देर के लिए बारिश की बौछारें शुरू हो गई। हालांकि भोपाल के उपनगर बैरागढ़ में रात्रि 8 बजे तक वर्षा नहीं हुई है।
ALSO READ: मौसम विभाग ने केरल में 4 जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया, हो सकती है भारी बारिश
लोकल बादल बनने से हो रही बारिश : मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि हालांकि मानसून का सीजन समाप्त हो गया है लेकिन अरब सागर और बंगाल की खाडी में एक के बाद एक सिस्टम बनते रहने से नमी आने की वजह से लोकल बादल बनने से यह बारिश हो रही है।
 
भोपाल में हुई वर्षा : बुधवार को भी ऐसा हुआ और भोपाल में शाम को 7.30 बजे से बौछारें शुरू हो गईं। पचमढ़ी में 2 मिमी वर्षा हुई। साहा के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान भी कुछ स्थानों पर वर्षा हुई है जिसमें सबसे ज्यादा 116 मिमी पानी बैतूल जिले के भैंसदेही में बरसा है। इसके साथ ही चिचोली में 52.1 मिमी, मेघनगर (झाबुआ) में 40 मिमी, बैतूल में 32 मिमी, मंदसौर में 5.2 मिमी, नीमच में 4 मिमी, सिवनी एवं पचमढ़ी में 2.8 मिमी तथा रतलाम में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
 
इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग में बारिश की संभावना : अगले 24 घंटों के दौरान भी भोपाल सहित प्रदेश के इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के लगभग 23 जिलों में कहीं कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस बीच साहा ने बताया कि अगले 36 या 48 घंटों में अरब सागर में लक्ष्यदीप के पास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, इससे भी मध्यप्रदेश तक नमी आ सकती है और हल्की वर्षा हो सकती है।
 
भोपाल में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.8 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

अगला लेख