Hanuman Chalisa

पुलिया से टकराई कार, 4 की मौत, 1 लापता, तेज पानी में बहे शव

सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (13:08 IST)
भोपाल। इंदौर-भोपाल रोड पर ग्राम जताखेड़ा में अं‍धाधुंध गति से आ रही कार पुलिया से टकरा गई। इस टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई और 1 लापता हो गया। मरने वाले भोपाल के निवासी बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक कार में सवार लोग भोपाल से इंदौर कॉन्फेंस में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
खबरों के अनुसार जीवन मोटर्स के 5 कर्मचारी भोपाल से इंदौर कॉन्फेंस में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इन कर्मचारियों के नाम कयूम, तनुष्का, फरहान, अजय, नसीम बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि ये सभी प्रशिक्षण के लिए इंदौर जा रहे थे। कार ग्राम जताखेड़ा थाना मंडी स्थित पुलिया से टकराकर नाले में गिर गई।
ALSO READ: MP में बारिश से हाहाकार, 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, 32 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
पानी का बहाव तेज होने से टक्कर के बाद नाले में गिरे शव दूर तक बह गए। कार एवं दो लोगों के शव मिल गए। अन्य की तलाश पुलिस एवं गोताखोरों द्वारा जारी है।

खलघाट में बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्री घायल : आज सुबह धरमपुरी-खलघाट के बीच हुई। एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रविवार देर रात सिवनी के पुसेरा गांव में उफनता नाला पार करने के दौरान एक कार बह गई थी। कार में 2 लोग सवार थे। दोनों युवकों के शव मुंगवानी के पास खेत में मिले।

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

'ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत', मेलबर्न में भारतीयों से बोले पीएम मोदी; टॉप-3 इकोनॉमी बनने का दोहराया लक्ष्य

अमेरिका ने चाबहार को बनाया निशाना, क्या है इस ईरानी शहर का भारत से कनेक्शन?

अयोध्या आहत है… रामलला के घर 'लूट' ने आस्था को घायल किया, सरयू किनारे गूंज रहा एक ही सवाल— 'अब न्याय कब?'

दान की गणना पर चंपत राय ने उठाए सवाल! आखिर किस पर साधा निशाना

अगला लेख