Hanuman Chalisa
✕

इंदौर से छतरपुर जा रही बस नदी में गिरी, 6 की मौत, 18 घायल

Updated: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (12:39 IST)
रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में इंदौर से छतरपुर जा रही एक बस एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में 1 महिलाओं और 1 बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। घायलों को भोपाल ले जाया गया है।
 
बस बुधवार देर रात रायसेन के दरगाह पर अनियंत्रित होकर रीछन नदी में गिर गई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की मदद से घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इनमें 11 भोपाल रेफर किए गए हैं। 7 रायसेन अस्पताल में भर्ती हैं।
 
मंडीदीप से बुलाई क्रेन : पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष राय ने बताया की बस को निकालने के लिए मंडीदीप से क्रेन बुलबाई जा रही है। उन्होंने 6 लोगों के मरने की पुष्टि की है। अभी भी होमगार्ड के 10 जवान सर्चिंग अभियान में जुटे हैं।
 
मुआवजे की घोषणा : कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने गंभीर घायल को इलाज के लिए 50 हजार और घायलों को दस-दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।
 
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कलेक्टर घायल : कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला सहित पूरा प्रशासन मौके पर पहुंच गया और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव भी घायल हो गए।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख