sundarkand
✕

इंदौर में इमारत ढही, सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

Updated: रविवार, 1 अप्रैल 2018 (12:59 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार दुख जताते हुए कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।
 
चौहान ने इस घटना को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसका सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि घायलों को अस्पताल में उपचार की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

इंदौर शहर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में कल रात एक चार मंजिला व्यावसयिक इमारत गिर गई। इसमें दो महिलाओं सहित दस लोगों की मौत हो गई। राहत एवं बचाव का कार्य कल रात से चल रहा है। वहीं भोपाल एनडीआरएफ की टीम भी आज तड़के वहां पहुंच गई है।
 
 
छोटी ग्वाल टोली पुलिस थाने के प्रभारी संजू कामले ने बताया ​कि घनी वाणिज्यिक बसाहट वाले सरवटे बस स्टैंड इलाके में एमएस होटल शनिवार रात भरभराकर ढह गया। मलबा हटाकर अब तक 12 लोगों को शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय पहुंचाया गया है। इनमें शामिल 2 महिलाओं समेत 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 2 अन्य लोगों का इलाज जारी है।
 
कामले ने बताया कि होटल की करीब 60 साल पुरानी इमारत की हालत अंदर से जर्जर थी। इसमें करीब 15 कमरों वाला लॉज भी चलाया जा रहा था।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख