ramcharitmanas
✕

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र : कर्जमाफी और कानून व्यवस्था पर कमलनाथ सरकार को घेरेगा विपक्ष

Updated: सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 (09:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। चार दिन चलने वाले बजट सत्र में कुल तीन बैठकें होंगी। 15 साल बाद सत्ता संभालने वाली कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव से पहले सदन में अंतिरम बजट पेश करेगी।

सदन में वित्तमंत्री तरुण भनोट चार महीनों के लिए जिस बजट को पेश करेंगे उसमें कई लोकलुभावन वादे और कमलनाथ सरकार के दो महीने के कामकाज की झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही बजट में सरकार के रौडमैप की झलक भी देखने को मिलेगी।

सदन में सरकार को घेरेगा विपक्ष : लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे बजट सत्र में विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर घेरेगा। किसानों के कर्जमाफी और सूबे की कानून-व्यवस्था पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।

इसके साथ ही प्रदेश में रिकॉर्ड ट्रांसफर के मुद्दे को भी बीजेपी विधायक सदन में उठाएंगे। बजट सत्र से पहले विपक्ष की रणनीति तैयार करने के लिए रविवार रात बीजेपी विधायक दल की बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई।

बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार को फेल बताते हुए कहा कि विपक्ष सदन में सरकार से कानून व्यवस्था और ओला-पाला से प्रभावित किसानों को अब तक सरकार से कोई मदद नहीं मिलने पर जवाब मांगेगा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विपक्ष सदन चलाने में सरकार का पूरा सहयोग देगा, वहीं नेता प्रतिपक्ष ने एक बार फिर सत्र की छोटी अवधि को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने सत्र की अवधि दो सप्ताह बढ़ाने की मांग की है।

दूसरी ओर सदन में विपक्ष की हर रणनीति को विफल करने के लिए मुख्यमंत्री निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रियों और विधायकों से सदन में पूरी तैयारी से आने की बात कही। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सदन में विधायकों को पूरे समय उपस्थित रहने और विपक्ष पर हमलावर रहने के निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख