Hanuman Chalisa

MP के शिवपुरी में 80 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा पुल गिरा, 6 मजदूर घायल

Updated: रविवार, 15 जून 2025 (19:04 IST)
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से 6 मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 12 बजे पोहरी राजमार्ग पर एक बस स्टैंड और रेलवे लेवल क्रॉसिंग के पास हुई।
 
अधिकारियों ने कहा, "जो हिस्सा ढहा है, उसके नीचे कोई भी काम नहीं कर रहा था, इस कारण लोग हताहत नहीं हुए। छह घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे पुल पर ढलाई का काम कर रहे थे। इसे 80 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।"
ALSO READ: Bridge Collapse : पुणे में बड़ा हादसा, Indrayani River पर बना पुल टूटा, 20-25 लोगों के बहने की आशंका, 2 की मौत
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग (एमपीपीडब्ल्यूडी) ने ‘सुभम कंस्ट्रक्शन’ नामक कंपनी को पुल निर्माण का ठेका दिया है। कंपनी के निर्माण गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी प्रवीण पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा, "निर्धारित सीमा से अधिक कंपन की वजह से यह हादसा हुआ।"
 
कोतवाली थाने के प्रभारी कृपाल सिंह राठौर ने बताया कि निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी जांच की जा रही है। निष्कर्षों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)  Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित है मां चंडिका धुरा मंदिर, कहा जाता है न्याय की देवी

कच्चे तेल में भयंकर आग: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 116 डॉलर हुए इंडियन बास्केट पर दाम

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नांदेड में दिल दहला देने वाला हादसा: सीताखंडी घाट पर ट्रक और मैजिक वैन की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

अगला लेख