Daily Horoscope

हादसे के समय पटाखा फैक्ट्री में थे 100 से ज्यादा मजदूर, हरदा में धमाकों से दहशत

दर्दनाक हादसे में 11 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

Updated: मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024 (15:59 IST)
Blast in harda fire factory : मध्यप्रदेश के हरदा में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते धमाकों से पूरा हरदा गूंज उठा। आग और धुएं का गुबार दूर दूर तक दिखाई दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय मीडिया के अनुसार धमाके के समय फैक्ट्री में 100 से अधिक लोग थे।

ALSO READ: मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में धमाके, 6 की मौत, 60 के करीब झुलसे, 60 से ज्यादा घरों में लगी आग
धमाकों की वजह से शहर में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्‍या में लोग बदहवास हालात में भागते दिखाई दिए। अपुष्‍ट जानकारी के अनुसार, हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 से ज्यादा घायल हो गए। हालांकि कलेक्टर ने 7 लोगों की मौत की पुष्‍टि की है।
 

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह, ACS अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। NDRF, SDRF की टीमों को भेजा जा रहा है।

भोपाल में ग्रीन कॉरिडोर : हरदा हादसे के गंभीर घायलों को लेकर एबुलेंस भोपाल के एम्स पहुंची। भोपाल प्रशासन ने हरदा से घायलों को एम्स में भर्ती कराने के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर। भोपाल एम्स पहुंचा पुलिस - प्रशासन का अमला।
 
हरदा से रास्ते एंबुलैंस की कतारें : हादसे के बाद भोपाल, इंदौर, देवास समेत कई जिलों में मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। मरीजों को इंदौर, भोपाल के अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है। होशंगाबाद में भी अस्पतालों में घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था की गई है।
 
हरदा में होशंगाबाद सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं। हरदा में 20 एम्बुलेंस मौजूद हैं  तथा 50 और पहुंच रही है। भोपाल, इंदौर, बैतूल, होशंगाबाद भेरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं।
 
 
जांच के आदेश : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र सरकार को मामले की जानकारी दी। गृह सचिव को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। 
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख