ganesh chaturthi

वीडियो कॉल रिसीव करते ही लड़की न्यूड हो गई,‍ फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग...

Updated: शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (23:11 IST)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में कांग्रेस सेवादल कमेटी के जिलाध्यक्ष को अश्लील वीडियो कॉल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच थाने एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

पुलिस के मुताबिक 27 अगस्त की रात 11 बजे ग्वालियर के लखनोती खुर्द निवासी हरेन्द्र सिंह गुर्जर को फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही दूसरी ओर एक लड़की दिखाई दी। इससे पहले गुर्जर कुछ समझ पाते, लड़की ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए। गुर्जर ने कॉल कट कर दिया तो थोड़ी देर बाद फिर कॉल आया। लड़की ने फिर वही हरकत की और अपने पूरे कपड़े उतार दिए।

घटना के अगले दिन कांग्रेस नेता के पास दोबारा कॉल आया। इस बार दूसरी ओर से पुरुष की आवाज थी। कॉलर ने ब्लैकमेल करते हुए पैसे मांगे, नहीं देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। गुर्जर ने क्राइम ब्रांच थाने पहुंचकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
 
दरअसल, इस घटना की सबसे बड़ी वजह गुर्जर की एक गलती को माना जा रहा है। गुर्जर ने अपना मोबाइल नंबर फेसबुक से जोड़ा था। संभवत: वहीं से ठगों ने इस नंबर को उठाया और उन्हें काल किया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि किसी को भी सार्वजनिक मंचों पर अपने नंबर शेयर नहीं करने चाहिए। 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख