Hanuman Chalisa
✕

झारखंड में BJP लागू करेगी NRC, बोले शिवराज सिंह चौहान, नागरिकता का बनेगा रजिस्टर, घुसपैठिये देश के लिए खतरा

Updated: सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 (14:17 IST)
भोपाल। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भले ही अभी चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान नहीं किया हो लेकिन भाजपा ने राज्य में चुनावी शंखनाद कर दिया है। चुनाव की तारीखों के एलान से पहले राज्य के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान कर दिया है। झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में NRC लागू कर नागरिकता का रजिस्टर बनाया जाएगा।

शिवराज ने कहा कि पार्टी का संकल्प पत्र आने वाला है लेकिन यह चुनाव केवल किसी को मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव नहीं है या किसी पार्टी को सत्ता दिलाने का चुनाव नहीं है। यह चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव है। रोटी,बेटी और माटी इन तीनों की रक्षा करना हमारा संकल्प है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। संथाल परगना में कभी आदिवासी आबादी 44% थी, आज घटकर 28% हो गई है अगर बाकी आबादी देखे तो घुसपैठियों के कारण हिंदूओं की आबादी लगातार कम हो रही है। भारत की धरती पर जिन्हें जन्म लिया वह सब हमारे है लेकिन किसी दूसरे देश से आकर लोग घुसपैठ करे और यहां रहने लगे और यहां की सरकार उसे संरक्षण दे। वोट बैंक के लालच में हेमंत सोरेन की गठबंधन सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। उनके आधार कार्ड बनवाकर वोटर लिस्ट में उनके नाम जुड़वा रही है। घुसपैठिएं हमारी धरती पर कब्जा करने के साथ आदिवासी बेटियों से शादी कर रहे है और उनके टुकड़े-टुकड़े कर फेंक रहे है। कभी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनके नाम पर संपत्ति खरीद रहे है।

रोटी, बेटी और माटी बचाना हमारा संकल्प है, इसके लिए हम झारखंड में NRC लागू करेंगे। नागरिकता का रजिस्टर बनेगा और घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। झारखंड में घुसपैठियों के आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं यह देश के लिए बड़ा खतरा है।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख