biodatamaker

बीजेपी विधायक ने मंत्री से बताया जान का खतरा, सीएम से पूछा क्या मंत्री मुझ पर ट्रक चढ़वा देंगे?

Updated: सोमवार, 4 मार्च 2019 (16:03 IST)
भोपाल में एक पार्क के लोकार्पण विवाद को लेकर बीजेपी सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान में बीजेपी विधायक विश्वास सारंग और कमलनाथ सरकार में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा आमने-सामने आ गए है।
 
 
राजधानी के 80 फुट रोड पर बने पार्क का पहले से तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा को लोकार्पण करना था, लेकिन मंत्री के लोकार्पण करने से पहले स्थानीय बीजेपी विधायक विश्वास सांरग ने समर्थकों के साथ पहुंचकर पार्क का लोकार्पण कर दिया, जिसके बाद सियासत गर्म हो गई है।
 
 
बीजेपी विधायक का आरोप है कि पार्क के लोकार्पण के बाद मंत्री पीसी शर्मा ने उनको धमकी दी। इतना ही नहीं बीजेपी विधायक ने मंत्री से खुद की जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा है। वहीं महाशिवरात्रि के मौके पर बड़वाले मंदिर में जब बीजेपी विधायक और मंत्री का आमना सामना हुआ तो बीजेपी विधायक ने मंत्री पीसी शर्मा से कहा कि 'मंत्री बन गए हो, मरवा मत देना'।
 
 
बीजेपी विधायक के इस सवाल पर मंत्री पीसी शर्मा बिना कुछ बोले चले गए। बीजेपी विधायक विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर बीजेपी के समय किए गए विकास कार्यों का श्रेय लेने और विकास के कामों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
 
 
बीजेपी विधायक का दावा है कि पार्क का निर्माण कार्य उनके प्रयासों से हुआ था, लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के चलते वो पार्क का लोकार्पण नहीं कर पाए थे। इसलिए उन्होंने क्षेत्र की जनता की मांग पर पार्क का लोकार्पण कर दिया। इसके बाद मंत्री पीसी शर्मा ने टकराव होने की बात कही थी। इसी को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूछा कि मंत्री किस तरह के टकराव की बात कह रहे हैं। 
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब: तालिबान ने साफ किया, अफगानिस्तान में नहीं छिपा है आतंकी मसूद अजहर

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

अगला लेख