ganesh chaturthi
✕

गरबा में मुस्लिम बहन-बेटियों को भी लेकर आएं, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, कांग्रेस का पलटवार

Updated: मंगलवार, 22 सितम्बर 2026 (16:55 IST)
भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने गरबा आयोजनों को दिए बयान पर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। भोपाल में एक कार्यक्रम में रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुस्लिम युवक गरबा में अकेले क्यों आना चाहते हैं। वे अकेले न आएं। अपनी बहन-बेटियों को भी साथ लेकर आएं। हमारे भी छोरे तैयार हैं। इसके साथ भाजपा विधायक ने कहा कि अगर मुस्लिम आना चाहते है तो परमानेंट आ जाएं, तिलक लगाकर आए, तब भी हम तैयार हैं। वे जय श्रीराम बोलें। माथे पर तिलक लगाएं। गौ माता की रक्षा करें। अगर उन्हें हिंदू धर्म और सनातन से प्रेम है तो रहीम और रसखान की तरह राम-कृष्ण को मन में बसाएं। राम, कृष्ण, महावीर और गौतम बुद्ध को भी अपने मन में स्थान दें।
 
भाजपा विधायक ने कहा कि गरबा को तमाशा बनाने या वहां आकर लव जिहाद करने की कोशिश हुई तो नौजवान उसका प्रतिकार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गरबा में मात की आरधना होती है और माता आशीर्वाद भी देती है और राक्षसों का संहार भी करती है।
 
कांग्रेस का पलटवार-भाजपा विधायक के इस बयान पर भोपाल मध्य सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे बेहद घटिया राजनीति करार दिया है। आरिफ मसूद ने रामेश्वर शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा रामेश्वर शर्मा का यह बयान बहुत गंदा, अमर्यादित और घटिया है। मैं उनसे सिर्फ इतना ही कहूंगा कि सुधर जाओ और ऐसी बदतमीजियां करना बंद करो। कांग्रेस विधायक ने कहा कि त्योहारों के इस पावन मौके पर भाईचारे की बात करने के बजाय इस तरह की नफरत और विभाजनकारी भाषा का इस्तेमाल करना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।
 
वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को “नफरती चिंटू” बताते हुए आरोप लगाया कि वे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए नफरत फैलाने की राजनीति करते हैं। कुणाल चौधरी ने आरोप लगाया कि रामेश्वर शर्मा गुंडों को पालने का काम करते हैं।

लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख