Govardhan puja
✕

मध्यप्रदेश में सदस्यता अभियान में 15 हजार बूथों पर भाजपा का फोकस,11 विधानसभा सीटों के लिए खास रणनीति

Updated: गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (11:22 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पहले विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भाजपा एक बार फिर अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। संगठन पर्व के नाम से चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान में पार्टी ऐसी सीटों पर फोकस करने जा रही है जहां उसे चुनावों में अब तक जीत नहीं मिली है। बुधवार को प्रदेश भाजपा दफ्तर में हुई बड़ी बैठक में एक सितंबर से शुरु हो रहे सदस्यता अभियान में ऐसी सीटों पर फोकस करने की रणनीति तैयार हुई।

11 विधानसभा सीटों पर भाजपा का फोकस- सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पार्टी ने आजादी के बाद प्रदेश की लगभग 11 विधानसभा सीटें कभी नहीं जीती हैं। हमें संगठन पर्व के माध्यम से उन विधानसभाओं में पार्टी संगठन को मजबूत कर जीत का परचम फहराना है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व में मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस प्रदेश की जनसंख्या साढ़े आठ करोड़ से अधिक है। वर्तमान में प्रदेश में 4.30 करोड़ मतदाता हैं। ऐसे में डेढ़ करोड़ का लक्ष्य कोई बहुत बड़ा लक्ष्य नहीं है। हमारे सामने अभी आकाश बाकी है, 4.30 करोड़ मतदाताओं में डेढ़ करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर के लिए सरकार भी अपना कार्य कर रही है। इसके साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि जो ज्यादा सदस्यता कराएगा उसके सरकार में जगह मिलेगी।

15 हजार बूथों के लिए विशेष रणनीति-कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 15 हजार बूथों पर पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा है और अब  संगठन पर्व इस कमजोरी को मजबूती में बदलने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में कमजोर बूथों की पहचान करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर कमजोरी को मजबूती में बदल दें।  

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय 10 फीसदी वोट बढ़ाने का लक्ष्य लेकर पार्टी चुनाव में उतरी थी और चुनाव में पार्टी ने 8 प्रतिशत वोट बढ़ाए। वहीं लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटें पर पार्टी ने जीत हासिल की और 1.2 प्रतिशत वोट बढ़ाए गए। उन्होंने कहा किप्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता मैदान में उतरें और लक्ष्य प्राप्त कर इतिहास बनाएं।

चार तरीकों से भाजपा की सदस्यता-भाजपा की सदस्यता अभियान में भाजपा की सदस्यता लेने के लिए चार तरीकों का प्रयोग किया जा सकेगा। पार्टी द्वारा दिये गए नंबर पर मिस्ड कॉल करके लोग पार्टी से जुड़ सकते हैं। स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले लोग पार्टी के क्यू आर कोड को स्कैन कर के भी पार्टी से जुड़ सकते हैं। नमो एप के माध्यम से भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जा सकेगी। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट bjp.org के माध्यम से भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। गौरतलब है कि भाजपा के पिछले सदस्या अभियान में मध्यप्रदेश में मिस्ड कॉल के माध्यम से करीब 1 करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ा गया था।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख