Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गुटबाजी दूर कर समन्वय के लिए BJP दिग्गजों ने संभाला मोर्चा

विकास सिंह
गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (12:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता बरकरार रखने की चुनौती से जूझ रही भाजपा स्थानीय स्तर पर गुटबाजी को खत्म करने में जुट गई है। केंद्रीय नेतृत्व के सीधे दखल के बाद अब पार्टी के सीनियर नेता ने जिले से लेकर मंडल स्तर तक नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने में जुट गए है। पार्टी के तीन बड़े नेता राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पार्टी क राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने स्थानीय स्तर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने का जिम्मा संभाल लिया है।

पार्टी के यह तीनों केंद्रीय नेता जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने के साथ उनकी समस्याओं को सुन रहे है। पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख नरेंद्र सिंह तोमर विंध्य का दौरा करने के बाद बुधवार को उज्जैन पहुंचे और वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं  के साथ बैठक की। उज्जैन में कार्यकर्ताओं की बैठक में तोमर ने कहा कि जब-जब पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने मन लगाकर काम किया है तब-तब पार्टी ने बहुमत से जीत हासिल की है। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जुटना होगा। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को जुटना पड़ेगा। चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सहयोग करना जरूरी है।

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मालवा-निमाड़ के साथ बुंदेलखंड में पार्टी की गुटबाजी खत्म कर नेताओं के बीच समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे है। बीना में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा में कमल का फूल ही पार्टी के चेहरा होता है। 

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री आज नर्मदापुरम संभाग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे है। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज रीवा दौरे पर है।  

दरअसल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी में जिला स्तर पर लगातार गुटबाजी की शिकायतें आने और सीनियर नेताओं की उपेक्षा को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। पिछले  दिनों अमित शाह के साथ पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में मुद्दा उठने के बाद पार्टी के सीनियर नेताओं को स्थानीय स्तर नेताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और उनको मनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पार्टी में लगातार अपनी उपेक्षा का आरोप लगा रहे सीनियर नेताओं को चुनाव को लेकर बनाई जा रही विभिन्न समितियों में एडजस्ट किया जा रहा है।  

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

योगी सरकार की निःशुल्क IAS-PCS आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए योगी सरकार ने दी 210 करोड़ की सब्सिडी, 43 हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख