Hanuman Chalisa

कथावाचकों की महिलाओं पर होती है गंदी नजर,भाजपा नेता प्रीतम लोधी के बयान पर मचा बवाल

Updated: गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (19:47 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रिश्तेदार भाजपा नेता प्रीतम लोधी के बिगड़े बोले समाने आए है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाजपा नेता  प्रीतम लोधी ने कथावाचकों और ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। 
 
प्रीतम लोधी ने मंच से कथावाचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि कथा के दौरान रोजाना 7-8 घंटे पागल बनाते है। कहते हैं कि अगर तुम दान करोगे तो भगवान तुमको देगा। महिलाएं इनकी बातों में आ जाती है और दूध,घी, दही अपने बच्चों को खिलाने के जगह इनको दे दे देती है। भाजपा नेता ने कहा कि कथा के दौरान कथावाचक 20 से 30 साल की महिलाओं को आगे बैठाते है, इसके बाद उनको नचवाते है और उपर बैठकर अपना आनंद लेते है। इसके साथ कथावाचक सुंदर महिलाओं का नाम पुकारते है और महाराज जी उनके घर भोजन करने जाते है। भोजन के दौरान महाराज की नजर कहीं और ही होती है।

भाजपा पर हमलावर हुई कांग्रेस-वहीं भाजपा नेता के बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा की ब्राह्मण समाज के बारे में घटिया सोच एक बार फिर आयी सामन। पूर्व में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ब्राह्मण समाज को अपनी जेब में बता चुके है और अब उमा भारती जी के करीबी भाजपा नेता प्रीतम लोधी के ब्राह्मण समाज और कथावाचको के प्रति इतने आपत्तिजनक विचार बेहद शर्मनाक।

ब्राह्मण समाज ने खोला मोर्चा-प्रीतम लोधी के इस बयान पर प्रदेश की सियासत में  हंगामा मच गया है। ब्राह्मण समाज ने मांग की है कि प्रीतम लोधी को बीजेपी से निष्कासित किया जाए। ब्राह्मण समाज और सर्व समाज ने ग्वालियर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय जाकर लोधी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है. ब्राह्मण समाज ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। 

प्रीतम लोधी ने दी सफाई- वहीं बयान पर बवाल मचने के बाद अब प्रीमत लोधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करे जरिए अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह बातें उन्होंने आसाराम, मिर्ची बाबा और राम-रहीम जैसे लोगों के बारे में कही थी। उन्होंने कांग्रेस पर वीडियों में कांट-छांट का वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया। 
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

अगला लेख