kundali milan
✕

पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करेगी MP-BJP, हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का टारगेट

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2024 (17:08 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश भाजपा मिशन मोड में आ गई  है। रविवार को झाबुआ से पीएम मोदी के चुनावी शंखनाद करने के बाद सोमवार को भोपाल में  पार्टी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंधन कार्यालय का संचालन शुरु कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन कार्यालय का विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों को जीतने के संकल्प के साथ चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ से चुनावी शंखनाद कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीत दर्ज करेगी।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि झाबुआ में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक आम सभा में कहा कि इस बार विपक्ष कह रहा है कि NDA इस बार 400 पार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें इस बार टारगेट दिया है कि भाजपा का कमल का फूल अबकी बार 370 पार। लोकसभा चुनाव में 370 पार का संकल्प है और प्रधानमंत्री ने हर बूथ पर 370 वोट बढाने की  जो जड़ी बूटी दी है, उससे मध्यप्रदेश भाजपा पूरा करेगी। प्रदेश में भाजपा सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।
<>

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख