suvichar
✕

राफेल पर कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का हल्लाबोल, मंगलवार को जिलों में देगी धरना

Updated: मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (21:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद अब भाजपा राफेल मामले को लेकर कांग्रेस के खिलाफ धरना देने जा रही है। राफेल खरीद पर कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ बीजेपी मंगलवार को सूबे के सभी मुख्यालय पर दोपहर 1 बजे धरना देगी।
 
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि राफेल खरीद को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी निराधार और बेबुनियाद आरोप लगाकर इस सौदे को दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। राफेल डील पर कांग्रेस की ओर से लगातार झूठी बाते जनता को परोसी गई।
 
सर्वोच्च न्यायालय की ओर से राफेल मामले में दर्ज की गई सभी याचिकाओं को खारिज कर यह स्पष्ट किया कि इस समझौते पर किसी भी प्रकार का कोई संदेह करने का कोई ठोस आधार नहीं है। पार्टी अब कांग्रेस के इस झूठ के खिलाफ सड़क पर उतरकर कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेगी। भोपाल में भी कलेक्टर कार्यालय पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता धरना देंगे।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख