ganesh chaturthi
✕

भाजपा को बड़ा झटका, मध्यप्रदेश में टूट सकता है सरकार बनाने का सपना

Updated: बुधवार, 24 जुलाई 2019 (18:45 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा में दो भाजपा विधायकों ने कमलनाथ सरकार को समर्थन दे दिया है। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कौल ने सदन में आज पाला बदलते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर दिया। इससे मध्यप्रदेश में भाजपा का सरकार बनाने का सपना टूट सकता है।
 
वहीं कमलनाथ सरकार को समर्थन देने के बाद भाजपा के दोनों विधयकों ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के समर्थन में आने का ऐलान करते हुए कह दिया कि यह उनकी घर वापसी है।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मीडिया के समाने आए भाजपा विधायक शरद कौल ने कहा कि यह हमारी घर वापसी हुई है और अपने क्षेत्र के विकास के लिए कमलनाथ सरकार के साथ आए हैं।
 
वहीं मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि आज प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार बहुत अच्छी तरह से चल रही है इसलिए वह मैहर के विकास के लिए कमलनाथ सरकार को अपना समर्थन दे रहे हैं।
 
वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस पूरे सियासी घटनाक्रम के बाद कहा कि यह विधेयक पर मतदान नहीं बहुमत परीक्षण है।
 
क्या हुआ सदन में -दरअसल आज सदन में दंड संहिता संशोधन विधेयक के दौरान सत्ता पक्ष को समर्थन देने वाले बसपा विधायक संजीव सिंह ने मतदान की मांग कर दी है वहीं विपक्ष इस विधेयक को सर्वसम्मति से पास कराने पर अड़ा था लेकिन सत्ता पक्ष की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने मतदान कर दिया जिसमें विधेयक के समर्थन में 122 वोट पड़े जिसमें भाजपा के दो विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कौल भी शामिल थे।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख