ganesh chaturthi
✕

कोरोना की रफ्तार : जुलाई के 20 दिन में 3 हजार नए कोरोना केस, 24 घंटे में 312 मामले, पॉजिटिविटी 4% के पार

Updated: गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (22:22 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर डराने लगी है। प्रदेश में  पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 312 नए केस आए हैं। वहीं कोरोना की संक्रमण दर 4.07% तक पहुंच गई है। इसके साथ प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1434 तक पहुंच गई है। 
 
प्रदेश में जुलाई के 20 दिनों में कोरोना के 3 हजार से अधिक नए केस सामने आने से कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। जबकि पूरे जून माह में प्रदेश में कोरोना के कुल 1786 केस मिले थे। बीते दो सप्ताह में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट डबल हो गई है। 7 जुलाई को कोरोना संक्रमण की दर 1.99% फीसदी थी वह अब 4.07% तक पहुंच गई है। वहीं संक्रमण दर के साथ कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या भी दो सप्ताह में दोगुनी हो गई है। 

प्रदेश में कोरोना के सबसे अधिक इंदौर, भोपाल और जबलपुर में मिल रहे है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए है। वहीं इंदौर में एक दिन में कोरोना के 166 नए केस मिले है। प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में कोरोना के एक्टिव केस वर्तमान में है। 
बूस्टर डोज के लिए महाअभियान : वहीं कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद आज से प्रदेश में कोरोना के बूस्टर डोज का महाअभियान शुरु हुआ। अमृत महोत्सव के तहत मुफ्त में लगने वाले बस्टूर डोज के लिए प्रदेश में 27 जुलाई के साथ 3 अगस्त, 17 अगस्त, 31 अगस्त और 14 एवं 28 सितंबर कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जाएगा। सरकार ने 75 दिन चलने वाले अमृत महोत्सव के अभियान में प्रदेश के सभी 18 वर्ष से अधिक सभी पात्र 5 करोड़ लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख