ramcharitmanas

भूमि हत्याकांड : सास ने किए थे बहू के सात टुकड़े, पोटली में बांधकर बगीचे में फेंका

Updated: बुधवार, 6 फ़रवरी 2019 (13:16 IST)
इंदौर। 16 सितंबर 2006 को एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक महिला ने अपनी ही बहू ही बेहद खौफनाक ढंग से हत्या कर दी। सास धनवंतरि ने बहू भूमि के सात टुकड़े कर दिए थे। दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसने लाश को पोटली में बांधकर घर के पास स्थित एक बगीचे में फेंक दिया था। सर्वोदय नगर की इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था।  
 
ऐसे की थी हत्या: उदयपुर के चांदी व्यापारी की बेटी भूमि की सास ने घरेलू विवाद के चलते हत्या कर दी थी। सास ने देर रात भूमि पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई थी। फिर रात भर में उसने चाकू व कैंची से भूमि की लाश के कई टुकड़े कर दिए थे। फिर उसकी अंतड़ियां निकालकर, पानी से खून धोने के बाद शरीर के हिस्सों को पोटली में बांध कर अल सुबह एक्टिवा पर रखकर ले गई और पोटली को सर्वोदय नगर के बगीचे में फेंक दिया था। इसमें पति व ससुर ने भी पूरा साथ दिया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पोटली देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इस दौरान सास ने करीब चार से पांच चाकू व कैंची का उपयोग किया था। 
 
सास, ससुर और पति को उम्रकैद : भूमि की हत्या करने वाली सास धनवंतरि, ससुर जमनादास और पति मनोज रामचंदानी की उम्रकैद की सजा कायम रहेगी। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने यह फैसला दिया। मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया सुप्रीम कोर्ट ने दुल्हन की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए एक ही परिवार के तीन सदस्यों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा।

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

नेपाल आपदा के बाद भारत ने हिमालय पर निगरानी बढ़ाई

LIVE: नेपाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 903, 4000 से ज्यादा लापता

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

अगला लेख