sundarkand
✕

कविता रैना हत्याकांड : बच्चों को स्कूल लेने गई थीं, शरीर को छह हिस्सों में काटकर फेंका...

Updated: बुधवार, 6 फ़रवरी 2019 (13:11 IST)
27 अगस्त 2015 को एक दिल दहला देने वाली घटना में बच्चों को बस स्टॉप लेने गई एक महिला की अपहरण के बाद नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके शरीर को छह हिस्सों में काटकर नाले में फेंक दिया। 
 
भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह तीन इमली से गुजरने वाले लोगों ने पुलिया के नीचे प्लास्टिक की दो बोरियों में लाश होने की सूचना दी। टीआई राजेंद्र सोनी मौके पर पहुंचे। महिला का सिर, दोनों हाथ और दोनों पैर कटे हुए थे। ऐसा लग रहा था कि इसके लिए कटर का इस्तेमाल किया गया है। ऐसा माना जा रहा था कि हत्यारों ने महिला की हत्या अन्य जगह की और लाश यहां फेंक दी। उसके शरीर पर चाकुओं के निशान भी थे। महिला की पहचान कविता रैना के रूप में हुई है। फॉरेंसिक विभाग के प्रभारी डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया था कि महिला की हत्या 36 घंटों के भीतर की गई है।
 
महिला 24 अगस्त को बेटी को लेने दोपहर 1.20 बजे एक्टिवा लेकर निकली। उसने सास कांता से जाते वक्त कहा कि वह बेटी को लेने जा रही है, लेकिन वह न तो बेटी के पास पहुंच पाई और न ही घर लौटी।
 
पति ने की गलत लाश कि पहचान : दवा कंपनी के एरिया मैनेजर संजय रैना ने कनाड़िया थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। संजय को पता चला कि देवास जिले के कैलोद टिगरिया मार्ग पर सुबह एक महिला की झुलसी लाश मिली है, तो वह शिनाख्त के लिए वहां पहुंचा। वह पीली साड़ी देख पत्नी समझा। तभी उसे कनाड़िया थाने से सूचना मिली कि तीन इमली पुलिया के नीचे भी एक महिला की लाश मिली है। उसके हाथ पर कविता ॐ साईं राम लिखा है। इस पर वह तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचा। यहां आकर उसने चेहरा और हाथ पर गुदा नाम देखा तो बेसुध हो गया। उसने लाश की शिनाख्त 30 वर्षीय पत्नी कविता के रूप में की।
 
पुलिस ने इस तरह किया मामले का पर्दाफाश : तत्कालिन उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की विस्तृत जांच के बाद पकड़े गए आरोपी की पहचान महेश बैरागी (31) के रूप में हुई है। उसकी पत्नी मित्रबंधु नगर में एक बुटीक चलाती है। पुलिस के अुनसार, कविता रैना (30) ने बैरागी की पत्नी के बुटीक पर सूट सिलने दिया था। विवाहिता जब 24 अगस्त को बुटीक पहुंची, तो बैरागी यह कहकर उसे अपने साथ एक फ्लैट में ले गया कि उसका सिला सूट वहीं रखा है।
 
पुलिस ने दावा किया कि कविता पर लंबे समय से बैरागी की गंदी नजर थी और वह साजिश के तहत उसे अपने फ्लैट में ले गया था। उसका इरादा विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर इसका वीडियो बनाने का था। वह इस वीडियो के बूते महिला को ब्लैकमेल करना चाहता था। दुष्कर्म की कोशिश के दौरान जब कविता ने विरोध किया, तो बैरागी ने लोहे के पाइप से उसके सिर पर दो-तीन वार किए। विवाहिता के अचेत होने पर उसने चाकू से उसके शरीर के छह टुकड़े कर दिए। उसने इन टुकड़ों को बोरे में भरा और इस बोरे को एक पुल के नीचे फेंक दिया। 
 
हत्याकांड के तीन दिन बाद 27 अगस्त को पुलिस को कविता के अवशेष मिले थे। डीआईजी ने मामले का पर्दाफाश करते हुए कहा था कि बैरागी का पुराना रिकॉर्ड देखकर लगता है कि वह सेक्स को लेकर मनोविकृति का शिकार है। वह अश्लील फिल्म बनाने के मामले में पहले भी पकड़ा जा चुका है।
 
आरोपी बरी : अभियोजन पक्ष को 18 मई 2018 को उस समय को तगड़ा झटका लगा, जब वर्ष 2015 के बहुचर्चित कविता रैना हत्याकांड में गिरफ्तार बुटीक संचालक को जिला अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए तमाम आरोपों से बरी कर दिया। दिल दहला देने वाली जघन्य वारदात की शिकार 30 वर्षीय विवाहिता का शव 6 टुकड़ों में मिला था।
 

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख