sundarkand
✕

भिंड में निजी स्कूलों के वाहन चालक हड़ताल पर

Updated: मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (23:29 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में निजी स्कूलों के बच्चों को स्कूल पहुंचाने वाले वाहनों के चालक प्रशासन पर सख्ती का आरोप लगाते हुए हड़ताल पर चले गए। शहर में करीब 100 से ज्यादा निजी स्कूलों में अटैच 300 वाहनों के पहिए कल से हड़ताल के कारण थम गए।


हड़ताल में शामिल वाहन मालिकों और चालकों का कहना है कि उनकी ओर से कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी है।

इंदौर में जनवरी महीने की शुरुआत में दिल्ली पब्लिक स्कूल की एक बस के हादसे का शिकार होने के बाद भिंड में भी प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा से जुडे नियम तय किए हैं, लेकिन वाहन चालक और मालिकों की ओर से शिथिलता की मांग की जा रही है।

कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया कि स्कूल वाहन चालकों और मालिकों को बुलाकर समझाइश दी थी। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी चीजों को पूरा करने के लिए कहा गया है। उसके बाद यह लोग अचानक हडताल पर चले गए। स्कूल प्रबंधन से बात कर हड़ताल समाप्त करवाने की बात होगी, लेकिन बच्चों की सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख