suvichar
✕

भय्यू महाराज आत्महत्या मामले में संदिग्ध युवती से पूछताछ, खुलेंगे कई राज

Updated: रविवार, 30 दिसंबर 2018 (22:29 IST)
इंदौर। आध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज की खुदकुशी के बहुचर्चित मामले में संदेह के घेरे में आई 25 वर्षीय युवती से पुलिस ने यहां रविवार को पूछताछ की। 
 
सूत्रों के मुताबिक भय्यू महाराज के पूर्व ड्राइवर कैलाश पाटिल ने पुलिस को हाल ही में दिए बयान में दावा किया था कि युवती यह कहकर आध्यात्मिक गुरु को ब्लैकमेल कर रही थी कि उसके पास उनसे जुड़े कुछ वीडियो और निजी वस्तुएं हैं। 
 
शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अगम जैन ने बताया कि भय्यू महाराज की खुदकुशी के मामले में 25 वर्षीय युवती से पूछताछ की गई है। 
 
सीएसपी के मुताबिक युवती ने पुलिस को बताया कि वह आध्यात्मिक गुरु की मौत से पहले उनकी युवा बेटी कुहू की देखभाल करती थी। 
 
जैन ने युवती की पहचान का खुलासा किए बगैर बताया, 'हमने पूछताछ के लिए युवती को नोटिस भेजा था। इस पर वह खुद हमारे सामने पेश हुई। जरूरत पड़ने पर उसे दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।'
 
सीएसपी ने बताया, 'हम मामले की विस्तृत जांच के जरिये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कोई व्यक्ति भय्यू महाराज को परेशान कर रहा था या किसी शख्स ने उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाया था?' 
 
पुलिस ने हाल ही में भय्यू महाराज के खास सेवादार विनायक दुधाड़े से भी पूछताछ की है, जो आध्यात्मिक गुरु की खुदकुशी के कुछ समय बाद गायब हो गया था। आध्यात्मिक गुरु के पूर्व ड्राइवर कैलाश पाटिल ने ब्लैकमेलिंग के जरिये भय्यू महाराज से धन ऐंठने के कथित गोरखधंधे में युवती के साथ दुधाड़े की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। 
 
दुधाड़े, भय्यू महाराज की आत्महत्या के तुरंत बाद चर्चा में आया था। आध्यात्मिक गुरु के कथित सुसाइड नोट में उनके वित्तीय उत्तराधिकार, सम्पत्ति, बैंक खाते और संबंधित मामलों में दस्तखत का हक दुधाड़े को सौंपे जाने का जिक्र था। दुधाड़े भय्यू महाराज से करीब 15 साल पहले जुड़ा था और साए की तरह उनके साथ रहता था। 
 
पुलिस के मुताबिक भय्यू महाराज (50) ने बाइपास रोड स्थित अपने बंगले में 12 जून को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख