Hanuman Chalisa
✕

भय्यू महाराज जल्द करवाना चाहते थे कुहू की शादी, परिवार के अलावा और भी थे तनाव

Updated: शनिवार, 16 जून 2018 (09:20 IST)
इंदौर। आध्यात्मिक संत भय्यू महाराज की आत्महत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को महाराज की पत्नी आयुषी, बेटी कुहू, दो बहनों समेत कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां लगी है, पड़ताल अभी जारी है।
 
 
कुहू और आयुषी में समझौता : बताया जा रहा है कुहू और आयुषी के बीच भय्यू महाराज की संपत्ति को लेकर समझौता हो गया है। एक भाजपा नेता दोनों को यह समझाने में सफल रहे कि उनकी लड़ाई में तीसरे का फायदा हो सकता है। इसी कारण दोनों के बयानों में तल्खी कम दिखाई दी। कयास लगाए जा रहे हैं कि समझौते के तहत कुहू को 70 प्रतिशत और आयुषी को 30 प्रतिशत संपत्ति मिलेगी। 
 
शादी जल्द करवाना चाहते थे : कुहू ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह अपने पिता की दूसरी शादी के पक्ष में नहीं थी। उसने आयुषी को कभी मां नहीं माना और न ही उससे कभी बातचीत की। उसने कहा कि महाराज की शादी के कुछ दिन बाद आयुषी से विवाद हुआ था और घर में तस्वीरें फेंक दी थी। इस कारण पिता तनाव में थे। उसने अपने बयान में कहा कि पिता उसकी जल्द ही शादी कराना चाहते थे लेकिन उसने इनकार करने हुए कहा कि वह अभी छोटी है और पढ़ना चाहती है। 
 
जो हुआ गलत हुआ : पुलिस को दिए अपने बयान में आयुषी ने कहा कि जो हुआ, वह गलत हुआ। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि कुहू उनसे बात नहीं करती थी।  
 
बयान देने पर प्रतिबंध : इस बीच श्री सदगुरु दत्त धार्मिक पारमार्थिक ट्रस्ट ने सेवादार, कर्मचारी, कुहू और आयुषी को बयान देने से मना कर दिया है। बयान में कहा गया है कि भय्यू महाराज के विचार और कार्य सदैव असामान्य रहे और सामान्य लोगों की समझ से बाहर रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच पूरी होने पर ही आश्रम या परिवार की ओर से कुछ कहा जा सकेगा। 
 
और भी थे तनाव : भय्यू महाराज केवल पारिवारिक कारणों से ही परेशान नहीं थे। कुछ कॉल्स उन्हें खासे परेशान करते थे। पहले उनके सेवादार ही फोन उठाया करते थे लेकिन कुछ दिनों से वे खुद ही फोन रिसीव कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रस्ट की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। दूसरी शादी के बाद ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों ने उनसे दूरी बना ली थी। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपनी कई संपत्तियां बेच दी थी। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख