shradh paksha
✕

इंदौर में फिर बनेगा बेलेश्वर महादेव मंदिर, कुएं और बावड़ी बंद करने के फैसले पर भी सरकार का यू-टर्न

हादसे में 36 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में तोड़ दिया था मंदिर, लोगों ने जताई थी नाराजगी

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (14:28 IST)
भोपाल। इंदौर में बेलेश्वर मंदिर में बावड़ी में गिरने से 36 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में मंदिर को तोड़ दिया और मौत का बावड़ी को भले ही पाट दिया हो लेकिन आनन-फानन में प्रशासन की कार्यवाही के खिलाफ लोग सड़क पर उतर आए। लोगों के विरोध को देखते हुए सरकार ने अब पूरे मामले पर यूटर्न ले लिया है।

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सरकार ने पूरे प्रदेश में निर्देश दिए थे कि कुएं और बावड़ी को चिन्हिंत कर बंद करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुएं और बावड़ी को भऱना उपाय नहीं है। भाजपा महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अच्छा सुझाव दिया है कि कुएं और बावड़ी को जल स्रोतो के रूप में उपयोग किया जाए।

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि इंदौर में घटना के बाद उस बावड़ी को भर दिया गया था लेकिन वहां मंदिर पुराना था और कई वर्षों से श्रद्धालु वहां पूजा कर रहे थे। पूरे विधि विधान के साथ प्रतिमा दूसरे स्थान पर स्थापित की गई लेकिन मुझे उचित लगता है कि पूरी तरह से सुरक्षित रखते हुए सामंजस्य और सद्भाव के साथ फिर से मंदिर स्थापित किया जाए जिससे कॉलोनीवासी फिर से पूजा और अर्चना कर सके।   

दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को इंदौर में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में इंदौर जिला प्रशासन की बावड़ी और कुएं को बंद करने  की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि इस तरह से बेतरतीब तरीके से कुएं और बावड़ी को बंद करना मैं उचित नहीं मानता. जिला प्रशासन को इस पर पुनः विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा था कि कुएं और बावड़ी को टेक्निकलि पानी की बचत के लिए कैसे उपयोग कर सकते हैं, इस पर विचार करना चाहिए, उन्होंने कहा की बरसात के पानी को कुएं और बावड़ी में सहेजा जा सकता है।

गौरतलब है कि इंदौर में बेलेश्वर मंदिर में बनी बावड़ी में गिरने से 36 लोगों की मौत के बाद  शिवराज सरकार ने प्रदेश में खुले हुए बोरवेल और क्षतिग्रस्त कुएं और बावड़ी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ FIR  करने के निर्देश भी दिए थे। वहीं प्रशासन को कुएं और बावड़ी को चिन्हित कर भरने के निर्देश जारी किए गए थे। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

अगला लेख