sundarkand

चोर का पुलिस को चैलेंज, हमें पकड़ने की कोशिश मत करना, स्‍कूल के बोर्ड पर ये क्‍या लिख गए चोर

Updated: शनिवार, 7 दिसंबर 2024 (15:33 IST)
चोर कई बार चोरी करने के साथ कुछ ऐसी दिलचस्‍प चीजों को भी अंजाम दे जाते हैं कि सोशल मीडिया में वायरल हो जाती हैं। अब चोरों ने पुलिस को एक चैलेंज दे डाला है। स्कूल में चोरी करने के बाद आरोपी ने बोर्ड पर जो चैलेंज लिखा उसे देखकर पुलिस को भी हंसी आ गई। उन्‍होंने बोर्ड पर मिशन नाकाम भी लिखा और बच्‍चों को स्‍कूल नहीं आने की सलाह भी दे डाली। पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि मध्‍यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के भासकुर चौकी के ग्राम मोरानी के सरकारी स्कूल में बीती रात चोरों की अजीब-ओ-गरीब करतूत सामने आई। शुक्रवार सुबह 10 बजे स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव के सरकारी विद्यालय में चोरी की घटना घटी। चोर छत का ताला तोड़कर घुसे और स्कूल के रसोई घर में रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर गैसे चूल्हे में लगे गैस सिलेंडर को लेकर रफूचक्कर हो गए।

चोरों ने स्कूल के कार्यालय का ताला खोलने का असफल प्रयास भी किया मगर दरवाजा नहीं खोल पाए। जिससे नाराज चोरों ने स्कूल कार्यालय के दरवाज़ा नहीं खुलने पर उदासी वाला स्माईली का लोगो बनाकर लिख दिया ‘नाकाम मिशन’

बता दें कि चोर कक्षाओं में लगे पंखे निकाल ले गए। जबकि जाते वक्‍त स्कूल के बोर्ड पर लिख गए कि— हमें पकड़ने की कोशिश मत करना, क्योंकि चोर को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

क्‍या कहा ग्रामीणों ने : गांव मोरानी के ग्रामीणों ने स्‍थानीय मीडिया को बताया कि हमारे गांव के सरकारी स्कूल में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। साथ ही चोरों ने खुले तौर पर पुलिस को भी चैलेंज दे डाला। और स्कूल की कक्षा के बोर्ड पर उन्हें न पकड़ने की कोशिश करने का चैलेंज लिख दिया। बच्चों के लिए लिखा कि कल स्कूल मत आना। उन्होंने बताया कि स्कूल से चोर गैस की टंकी, चाय बनाने का चूल्हा सहित पंखे खोलकर ले गए।

क्‍या क्‍या हुआ चोरी : शासकीय हाई स्कूल मोरानी के प्रधान अध्यापक प्रभारी प्राचार्य रविंद कुमार करिल ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की रात को सरकारी स्कूल में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए स्कूल से एक गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, दस छत पंखे, दो स्टेशनरी बोर्ड, तीन दीवार घड़ी सहित एक बीएलओ किट बैग की चोरी कर रफूचक्कर हो गए। हमने भासकुर चौकी पर लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

अगला लेख