ramcharitmanas

Crime Unlock in Indore: इंदौर शहर में तीन दिन में दूसरी बड़ी लूट

Updated: शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (16:51 IST)
इंदौर। लॉकडाउन खुलने के साथ ही इंदौर में लूट और चोरी की वारदातें में अचानक वृद्धि हो गई। शहर में तीन दिन में लूट की दो बड़ी घटनाएं हो गईं। शुक्रवार को परदेशीपुरा स्थित बैंक की एक शाखा में हथियारबंद लुटेरों ने लाखों रुपए लूट लिए।
 
जानकारी के मुताबिक हथियारबंद बदमाशों ने परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की एक्सिस बैंक में घुसकर वहां मौजूद सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दी तथा कैशियर से 5 लाख 34 हजार रुपए लूट लिए। लुटेरों के बाहर निकलने के बाद बैंक स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। 
इससे पहले बुधवार को उषानगर में लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था, एएसपी ऑफिस से मात्र 250 मीटर की दूरी पर हुई जब नकाबपोश बदमाश कपड़ा कारोबारी के पेंटहाउस में घुसे और 3 साल के बच्चे के सिर पर पिस्टल अड़ाकर नकदी व जेवर लूटकर भाग निकले। सबसे अहम बात इस पूरे मामले में यह रही कि वारदात में महज 20 मिनट लगे और अपार्टमेंट में रह रहे दूसरे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। 
 
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन से पहले आशंका जताई जा रही थी कि जिस तरह कोरोना काल में लोग बेरोजगार हुए हैं, उससे आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। इंदौर शहर में पिछले दिनों हत्या की वारदातें भी देखने में आई हैं। 
 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

अगला लेख