ramcharitmanas
✕

भोपाल पुलिस पर थाने में युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज आरोप

Updated: बुधवार, 19 जून 2019 (11:28 IST)
भोपाल। राजधानी पुलिस पर एक युवक को थाने में पीट-पीटकर मौत के घाट उतराने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है। राजधानी के बैरागढ़ पुलिस पर आरोप है कि उसने देर रात बीआरटीएस कॉरिडोर में गाड़ी निकालने और एक्सीडेंट करने के आरोप में शिवम मिश्रा और उसके दोस्त गोविंद शर्मा को हिरासत में लिया और थाने ले जाकर उसकी जमकर पिटाई जिसमें शिवम की मौत हो गई।

मृतक शिवम के परिजनों का आरोप हैं कि देर रात जब शिवम और उसका दोस्त खाना खाकर ढाबे से लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी का बीआरटीएस कॉरिडोर में एक्सीडेंट हो गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची बैरागढ़ पुलिस के जवान शिवम और उसके दोस्त को थाने ले गए जहां उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई की, पिटाई के बाद जब शिवम की हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस वाले उसको लेकर अस्पताल गए जहां उसकी मौत हो गई है।

मृतक शिवम के पिता खुद पुलिस की साइबर सेल में हैं और वर्तमान में साइबर मुख्यालय में पदस्थ हैं। वहीं मृतक शिवम मिश्रा के परिजनों का आरोप है कि बैरागढ़ थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई की जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। पुलिस पर मृतक शिवम की 15 तौले की चेन और अंगूठी गायब करने का भी आरोप है।

तक शिवम के पिता ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शिवम के परिजनों ने हमीदिया अस्पताल में शिवम की लाश रखकर धरना देना शुरू कर दिया है। परिजनों की मांग है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती तब तक शिवम के शव को पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे।

वहीं पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले पर गृहमंत्री बाला बच्चन ने पूरे मामले की जांच करने की बात कही है। बाला बच्चन का कहना है कि अगर कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस मामले में बैरागढ़ थाना प्रभारी अजय मिश्रा, एसआई राजेश तिवारी सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

कमजोर बाजार में जियो IPO ने चौंकाया, 7.40 लाख करोड़ की रिकॉर्ड डिमांड, जानिए कब होगी लिस्टिंग

अमेरिका में पकड़े गए भारत के 2 गैंगस्टर: हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को FBI ने दबोचा

दिवाली की खरीदारी पर ब्रेक लगने का डर! CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रामलीला मैदान की रैली टालने की क्यों की मांग?

रूस ने बेचा 6200 किलो सोना, मार्केट में मचा हड़कंप

अगला लेख