dharma sangrah

मोदी के फोटो के साथ छेड़छाड़, आरोपी को मिली जमानत

Updated: शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (15:45 IST)
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई है।
 
नसरूल्लागंज थाना पुलिस के अनुसार आरोपी रियाज को गुरुवार को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी दशरथ सिंह भिडे के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे जमानत पर रिहा करने के आदेश दे दिए।
 
पुलिस के मुताबिक फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो के साथ छेडछाड कर सफाई के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई।
 
कुछ संगठनों से जुडे लोगों की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी रियाज के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा पांच सौ और पांच सौ (दो) के तहत मामला कायम किया गया। आरोपी को कुछ ही देर में गिरफ्तार भी कर लिया गया और उसे शाम को अदालत में पेश किया गया। अदालत के निर्देश पर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
 
सोशल मीडिया में मामला सामने आने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिला सीहोर और उनके विधानसभा क्षेत्र बुधनी के भारतीय जनता पार्टी से जुडे कार्यकर्ता सक्रिय हुए और उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। (वार्ता) 
Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनको मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

तेल संकट पर ट्रंप की दो टूक: यूक्रेन बंद करे रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले, जेलेंस्की ने दिया यह जवाब

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख