dharma sangrah
✕

MPPSC का फर्जी पर्चा Telegram पर बेचने की कोशिश, इंदौर पुलिस ने दर्ज किया मामला

पर्चा बेचने के लिए क्यूआर कोड भी दिया गया था

Updated: सोमवार, 24 जून 2024 (12:25 IST)
Fake MPPSC paper on Telegram : मध्यप्रदेश की सिविल सेवा परीक्षा (MPPSC) के प्रारंभिक दौर का पर्चा लीक होने का झांसा देकर एक फर्जी प्रश्नपत्र (fake question paper) को सोशल मीडिया (social media) पर 2,500 रुपए में बेचने की कोशिश करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इंदौर में यह जानकारी दी।
 
संयोगितागंज थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के सतर्कता अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत रविवार रात मामला दर्ज किया गया।

ALSO READ: MPPSC परीक्षा पेपर लीक की खबर फर्जी, दर्ज हुई FIR
 
पर्चा बेचने के लिए क्यूआर कोड भी दिया गया था : राज्य सेवा परीक्षा के एक उम्मीदवार ने बताया कि पर्चा लीक होने की अफवाहों की शुरुआत सोशल मीडिया मंच 'टेलीग्राम' पर बनाए गए एक खाते के कारण हुई जिस पर दावा किया गया था कि एमपीपीएससी के प्रश्नपत्र 2,500-2,500 रुपए में बिकाऊ हैं। उम्मीदवार ने बताया कि इस टेलीग्राम खाते पर भुगतान के लिए एक क्यूआर कोड भी दिया गया था।

ALSO READ: MPPSC: 1.83 लाख उम्मीदवारों के लिए महज 110 पद, युवाओं ने जताई नाराजगी
 
झूठे दावे के साथ एक संदिग्ध प्रश्नपत्र प्रसारित किया गया : एमपीपीएससी के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) रवीन्द्र पंचभाई ने बताया कि सोशल मीडिया पर 2 दिन पहले 'सामान्य अध्ययन' विषय का पर्चा लीक होने के झूठे दावे के साथ एक संदिग्ध प्रश्नपत्र प्रसारित किया गया था। हमने रविवार को आयोजित राज्य सेवा परीक्षा के प्रारंभिक दौर के इस विषय के मूल पर्चे से संदिग्ध प्रश्नपत्र का मिलान किया। नतीजतन सोशल मीडिया पर सामने आया प्रश्नपत्र फर्जी पाया गया।

ALSO READ: MPPSC EXAM : तय समय पर ही होगी MPPSC की परीक्षा, पर्चा लीक की खबरों पर आयोग ने दिया यह बयान...
 
1.83 लाख उम्मीदवार पात्र थे : अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 55 जिला मुख्यालयों में रविवार को आयोजित राज्य सेवा परीक्षा के प्रारंभिक दौर में बैठने के लिए 1.83 लाख उम्मीदवार पात्र थे। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा कुल 110 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई जिनमें उप जिलाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) के 15 पद और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के 22 पद शामिल हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

जीतू पटवारी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल, अतिथि शिक्षक सड़क पर क्यों हैं?

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अमित शाह पर खरगे का पलटवार, कहा- अंबेडकर फैशन नहीं, संविधान को धोखा देने वालों को सीधा करने की दवा

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

अगला लेख