रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. attack on congress candidate in Ater bypoll election
Written By
Last Updated :अटेर , रविवार, 9 अप्रैल 2017 (11:26 IST)

अटेर में कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, पोलिंग बूथ पर भी कब्जा!

अटेर में कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, पोलिंग बूथ पर भी कब्जा! - attack on congress candidate in Ater bypoll election
अटेर। मध्यप्रदेश के अटेर में रविवार को हो रहा उपचुनाव उस समय हिंसक हो गया जब कुछ लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के काफिले पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। 
 
उपचुनाव में सांकरी, भोनपुर के पोलिंग बूथों पर उपद्रवियों के कब्ज़े की भी खबर है। मीडिया और पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव की खबर है। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अब तक अटेर में 10 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, जबकि बांधवगढ़ में करीब नौ प्रतिशत मतदान हुआ है।
 
उन्होंने बताया कि अटेर में एक मतदान केन्द्र से पथराव करने की एक रिपोर्ट मिली है, लेकिन पुलिस ने स्थिति
पर तुरंत काबू पा लिया है। उन्होंने मीडिया की इस घटना का खंडन किया है कि अटेर में संकरी मतदान केन्द्र पर शरारती तत्वों ने कब्जा कर लिया है।

मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों भिंड जिले की अटेर और उमरिया जिले की बांधवगढ़ (अजजा) सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। इन उपचुनावों में प्रदेश में पहली बार वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल (वीवीपीएटी) मशीन का उपयोग किया जा रहा है।
              
अटेर में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अरविंद भदौरिया और कांग्रेस के हेमंत कटारे के बीच और बांधवगढ़ में भाजपा के शिवनारायण सिंह और कांग्रेस की सावित्री सिंह के बीच है। इनके समेत अटेर में कुल 21 और बांधवगढ़ में पांच प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है।
ये भी पढ़ें
श्रीनगर उपचुनाव में हिंसा, कहीं पथराव तो कहीं चली गोलियां...