suvichar
✕

ज्ञानवापी के बाद धार की भोजशाला में कल से ASI सर्वे

6 सप्ताह में 5 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति सौपेंगी रिपोर्ट

Updated: गुरुवार, 21 मार्च 2024 (15:08 IST)
Dhar Bhojshala news in hindi : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर शुक्रवार से धार की ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार से ASI सर्वे शुरू हो जाएगा।

ALSO READ: MP : धार भोजशाला पर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दिया ASI सर्वे का आदेश
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम धार पहुंच गई है। भोजशाला में 22 मार्च से सर्वेक्षण का काम शुरू हो जाएगा। एएसआई की 5 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति को 6 सप्ताह के अंदर सर्वेक्षण की एक व्यापक रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
 
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने भोजशाला में ASI सर्वे कराने के आदेश दिए थे। याचिका में मुसलमानों को भोजशाला में नमाज पढ़ने से रोके जाने और हिंदुओं को नियमित पूजा का अधिकार देने की मांग की गई थी। 
 
सरस्वती मंदिर : ऐतिहासिक और सरकारी दस्तावेजों में यह जिक्र है कि भोजशाला, सरस्वती सदन है, जिसकी स्थापना राजा भोज ने की थी। यहां परमार वंश के राजा भोज ने 1010 से 1055 ईस्वी तक शासन किया था। 
 
बताया जाता है कि राजा भोज ने 1034 में सरस्वती सदन की स्थापना की थी। यह एक कॉलेज था, जो आगे चलकर भोजशाला हो गया है। यहां शिक्षा हासिल करने दूर-दूर से लोग आते थे। राजा भोज के शासनकाल में ही यहां सरस्वती मां की मूर्ति स्थापित की गई थी, जिन्हें वाग्देवी भी कहा जाता है। 
 
धार जिले की सरकारी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक भोजशाला राजाभोज के समय एक बड़ा अध्ययन का केंद्र था। यहां सरस्वती मंदिर भी था। बाद में यहां के मुस्लिम शासक ने मस्जिद में परिवर्तित कर दिया था। भोजशाला में मंदिर था, इसके अवशेष आज भी कमाल मौलाना मस्जिद में दिखते हैं।
 
कमाल मौला की मस्जिद : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को धार जिले के विवादास्पद भोजशाला परिसर का छह सप्ताह के भीतर एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का सोमवार को निर्देश दिया। एएसआई के संरक्षित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर को हिन्दू वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर मानते हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय इसे कमाल मौला की मस्जिद बताता है।
 
मंगलवार को पूजा की व्यवस्था : एएसआई के सात अप्रैल 2003 को की गई एक व्यवस्था के मुताबिक हिंदुओं को प्रत्येक मंगलवार भोजशाला में पूजा करने की अनुमति है, जबकि मुस्लिमों को हर शुक्रवार इस जगह नमाज अदा करने की इजाजत दी गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

उग्रवादियों ने की नागा गांव पर कब्जे की कोशिश: CRPF की 6 घंटे तक जवाबी कार्रवाई में NRFM के दो उग्रवादी भाई गिरफ्तार

रूस से तेल खरीदने पर 100% अमेरिकी टैरिफ का भारत और चीन पर क्यों पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

मणिपुर में नहीं थम रहा जातीय तांडव: 2 दिनों में 6 हत्याएं, कोल्ड स्टोरेज में रखे गए कुकी पीड़ितों के शव! नागा गांव पर भी हमला

अगला लेख