dharma sangrah
✕

शहडोल में रेत माफिया का आतंक, ट्रैक्टर से कुचलकर ली ASI की जान

Updated: रविवार, 5 मई 2024 (14:55 IST)
shahdol news in hindi : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अवैध खनन के जरिए निकाली गई रेत की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक को कुचल दिया। हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। ALSO READ: MP के दतिया में बस पलटने से 28 पुलिसकर्मी घायल
 
पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बडोली गांव में शनिवार एवं रविवार की मध्यरात्रि को हुई। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
 
बागरी और अन्य पुलिसकर्मियों ने चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका और वाहन एएसआई के ऊपर चढ़ गया। इस घटना के बाद चालक वाहन से कूदकर भाग गया और तेज रफ्तार से चल रहा वाहन एक पुलिया से टकराकर पलट गया।
 
कुमार प्रतीक ने बताया कि चालक राज रावत और उसके साथ वाहन पर बैठे आशुतोष सिंह को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन मालिक सुरेंद्र सिंह फरार है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और खनन अधिनियम के प्रावधानों के तहत हत्या और अवैध रेत खनन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
 
शहडोल मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी सी सागर ने संवाददाताओं से कहा कि सुरेंद्र सिंह के बारे में जानकारी मुहैया कराने वाले को 30,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है।
 
इससे पहले, पिछले साल नवंबर में भी शहडोल जिले के गोपालपुर क्षेत्र में सोन नदी से अवैध खनन के जरिए निकाली गई रेत की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्थानीय राजस्व विभाग के एक अधिकारी को कुचल दिया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख