sawan somwar

श्योपुर में एक और चीता की मौत, अब तक 8 चीतों की हो चुकी है मौत

Updated: शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (17:48 IST)
भोपाल। श्योपुर के कूनो में चीतों की मौत का सिलसिला जारी है। आज कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाये गये नर चीता सूरज की मौत हो गई। एक सप्ताह में कूनो में दूसरे चीते की मौत के बाद अब चीता प्रोजेक्टर गंभीर सवालों के घेरे में है।  

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक चीता निगरानी दल को सुबह 6.30 बजे पालपुर पूर्व परिक्षेत्र के मसावनी बीट में नर चीता 'सूरज' को सुस्त अवस्था में लेटा हुए मिला। चीता के गले में मक्खी उड़ती देखी गई, पास जाने पर चीता उठकर दौड़ कर दूर चला गया। निगरानी दल ने चीता 'सूरज' की हालत की सूचना वायरलेस से तत्काल पालपुर स्थित कंट्रोल रूम को दी। वन्य-प्राणी चिकित्सक दल एवं क्षेत्रीय अधिकारी लगभग सुबह 9 बजे मौके पर पहुँचे। लोकेशन ट्रेस करने पर चीता सूरज मौके पर मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण चीता सूरज के गर्दन एवं पीठ पर घाव होना पाया गया। मृत्यु के कारण की विस्तृत रिपोर्ट वन्य-प्राणी चिकित्सकों के दल द्वारा शव परीक्षण के बाद स्पष्ट होगी।

अब तक कूनो में 3 शावक सहित 8 चीतों की मौत हो चुकी है। चीतो की लगातार मौत से अब पूरा प्रोजेक्टर गंभीर सवालों के घेरे में आ गए है। लगातार हो रही चीतों की मौत के बीच अब प्रोजेक्ट डायरेक्टर पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।  

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख