Daily Horoscope
✕

जबलपुर में भौंकने से गुस्साए शख्स ने 5 पिल्लों को मार डाला, गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 3 जुलाई 2025 (16:36 IST)
5 puppies killed in Jabalpur: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक व्यक्ति ने भौंकने से नाराज होकर 5 पिल्लों (5 puppies) को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधारताल पुलिस (Adhartal police) थाने के प्रभारी पी के कुमरे ने बताया कि राजेश दहिया को महाराजपुर इलाके में छोटे श्वानों को मारने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिल्ले रातभर भौंकते रहते थे जिससे पूरा इलाका परेशान रहता था।
 
5 से 6 पिल्लों को लाठी-डंडों से मार डाला : कुमरे ने कहा कि हमें शिकायत मिली कि दहिया ने 30 जून की रात एक स्कूल के पास 5 से 6 पिल्लों को लाठी-डंडों से मार डाला है। उन्होंने कहा कि कुछ पशु कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ इस कृत्य का एक वीडियो भी साझा किया। कुमरे ने कहा कि मृत पिल्लों में से एक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि दहिया से जब पशु कार्यकर्ताओं ने घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। कुमरे ने बताया कि दहिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 (पशुओं को मारना या अपंग करना) समेत प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

अगला लेख