Hanuman Chalisa

MP: रतलाम में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा तफरी, श्रमिकों को स्थानांतरित किया

Updated: बुधवार, 9 अप्रैल 2025 (10:25 IST)
Ammonia gas leak in Ratlam: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक कारखाने में अमोनिया गैस (
Ammonia gas) के रिसाव से कुछ लोग प्रभावित हुए और अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद अधिकारियों ने वहां से श्रमिकों को स्थानांतरित कर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना जिले के जावरा कस्बे में मंगलवार रात करीब 10.30 बजे घटी जिसके बाद पुलिस, दमकल और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रिसाव को रोका। उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) त्रिलोचन गौड़ ने कहा कि जावरा कस्बे में पोरवाल आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ।
 
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह अमोनिया गैस का रिसाव था। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत पानी छिड़का, गैस रिसाव को रोका और स्थिति को नियंत्रण में किया। उन्होंने बिना विस्तार से बताए कहा कि कुछ प्रभावित लोगों को उपचार प्रदान किया गया है। कारखाने के बगल में एक पुलिस लाइन है।
 
अधिकारी ने बताया कि रात में टहल रहे कुछ पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले गैस रिसाव महसूस किया और वे सबसे पहले मौके पर पहुंचे। गौड़ ने बताया कि गैस रिसाव का तुरंत पता लगा लिया गया और यह कोई बड़ी घटना नहीं थी। उन्होंने बताया कि कारखाने से मजदूरों को तुरंत हटा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि दमकल विभाग ने पानी का छिड़काव कर गैस रिसाव पर तुरंत काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

संसद में आर-पार, सपा सांसदों का दानपेटी प्रदर्शन, प्रियंका बोलीं मैंने कुछ गलत नहीं कहा

महबूबा मुफ्ती के पेलेट गन वाले बयान पर बवाल, फिर छिड़ी कश्मीर की पुरानी बहस, जानिए पूरा विवाद

GPSC Exam Date Out: बारिश के कारण स्थगित हुई परीक्षा अब 1 अगस्त को; जानें समय और पूरी जानकारी

जंग में सऊदी अरब की एंट्री, अमेरिका के साथ मिलकर इराक पर की एयर स्ट्राइक

योगी सरकार की उपलब्धि, 7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में यूपी दूसरे स्थान पर

अगला लेख