Daily Horoscope
✕

अमित शाह आज तय करेंगे मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP का रोडमैप

Updated: बुधवार, 26 जुलाई 2023 (11:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पांचवी बार सत्ता में वापस लाने का रोडमैप तैयार करने के लिए आज भाजपा के चुनावी चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे है। पंद्रह दिन के अंदर अमित शाह के दूसरी बार भोपाल आने से प्रदेश का चुनावी पारा चढ़ गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शाम 7.40 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद अमित शाह सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी के कोर कमेटी और चुनाव अभियान समिति के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात भोपाल में रूक कर पार्टी की चुनावी रणनीति पर अंतिम मोहर लगाएंगे।

अमित शाह की मौजूदगी में होने वाले भाजपा की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ  प्रदेश के चुनावी प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर,पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव सहित पार्टी के अन्य सीनियर नेता मौजूद रहेंगे।

चुनाव समितियों और रणनीति पर अंतिम मोहर- गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे में पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार होने के साथ-साथ चुनाव से जुड़ी विभिन्न समितियों पर अंतिम मोहर लग सकती है। चुनाव से जुड़ी इन महत्वपूर्ण समितियों की जिम्मेदारी पार्टी के  सीनियर नेताओं को दी जाएगी। गौरतलब है कि चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय म  चुनाव प्रबंधन कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। वहीं पार्टी के इलेक्शन वॉर रूम और चुनावी मैनेजमेंट कार्यालय तेजी से तैयार हो रहा है।

आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान पार्टी के विधानसभा चुनाव के लिए विजय संकल्प अभियान शुरु करने का तारीख तय होने के साथ चुनाव में 51 फीसदी वोट शेयर हासिल करने पर अंतिम मोहर लगेगी। बैठक में पार्टी के माइक्रो स्तर पर चुनावी मैनेंजमेट को लेकर मंथन होने की संंभावना है। विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार होने के साथ अंतुष्टों को मनाने के साथ पार्टी के सामजिक सम्मेलन को लेकर मंथन किया जाएगा। 
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख