Hanuman Chalisa

बल्ला कांड के आरोपी भाजपा विधायक के कार्यालय के सामने हर्ष फायर से विवाद

Updated: रविवार, 30 जून 2019 (15:04 IST)
इंदौर। इंदौर नगर निगम के अधिकारी को क्रिकेट के बल्ले से पीटने के बहुचर्चित मामले और एक अन्य प्रकरण में जमानत मिलने पर रविवार सुबह जिला जेल से छूटने के बाद स्थानीय भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के कारण नए विवाद में घिर गए।
 
इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि विजयवर्गीय के एबी रोड स्थित कार्यालय के सामने कई लोग भाजपा के झंडे हाथ में लेकर ढोल की थाप पर थिरक रहे हैं। इस दौरान एक व्यक्ति बंदूक से लगातार 5 बार हवा में हर्ष फायरिंग करता है।
 
मीडिया में आईं कुछ खबरों में इस वीडियो को शनिवार शाम का बताया जा रहा है, जब भोपाल की एक विशेष अदालत ने बल्ला कांड समेत 2 मामलों में विजयवर्गीय की जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी। क्षेत्र क्रमांक 3 के भाजपा विधायक के जिस दफ्तर के सामने हर्ष फायर किए गए, वह पार्टी के शहर कार्यालय से सटी वाणिज्यिक इमारत में स्थित है।
 
बहरहाल, भाजपा ने इस विवाद से पल्ला झाड़ लिया है। भाजपा की शहर इकाई के मीडिया प्रभारी देवकीनंदन तिवारी ने कहा कि विजयवर्गीय के कार्यालय के सामने हर्ष फायर के मामले से भाजपा या भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता का कोई संबंध नहीं है।
 
इस बीच मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस से मांग की है कि विजयवर्गीय के कार्यालय के सामने उनके कथित समर्थकों द्वारा की गई हर्ष फायरिंग को लेकर आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर जुटी भीड़ के पास इस तरह हवाई फायर करना कानून का सरेआम उल्लंघन है। हमारी मांग है कि इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करे और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करे।
 
संयोगितागंज पुलिस थाने के प्रभारी सुबोध श्रोत्रिय ने कहा कि हर्ष फायर का यह वीडियो रविवार का नहीं है और यह वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस इसके बारे में पता लगा रही है। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 3 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख