Daily Horoscope
✕

मिलावटखोरों की सूचना देने पर 11 हजार का इनाम, छापामार कार्रवाई जारी

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (12:20 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ कमलनाथ सरकार की मुहिम जारी है। एक ओर प्रदेश में मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापामार कार्रवाई जारी है तो वहीं दूसरी ओर अब मिलावटखोरों की सूचना देने वालों को सरकार 11 हजार रुपए का इनाम देगी।

स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के मुताबिक प्रदेश में लगातार प्रशासन की कार्रवाई जारी है और किसी भी मिलावटखोर को बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच उज्जैन में पहली बार मिलावटखोर पर रासुका लगाने की कार्रवाई की गई है।

जिला प्रशासन ने नकली घी तैयार करने के आरोप में कीर्तिवर्धन केलकर के घर पर छापा मारकर उसको गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की। छापे के दौरान केलकर के घर से बड़ी मात्रा में नकली घी बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला केमिकल बरामद हुआ।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई की तारीफ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने अधिकारियों का सम्मान किया। वहीं दूसरी ओर एक बार फिर सूबे के मुखिया कमलनाथ ने फिर कहा कि मिलावट करने वाले और उनका साथ देने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख