Hanuman Chalisa
✕

सावधान, आसानी से हैक हो सकती है आपकी नई कार

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (12:04 IST)
लॉस एंजिलिस। एक अमेरिकी उपभोक्ता अधिकार सरंक्षक समूह ने चेतावनी दी है कि वाहन निर्माता ऐसे वाहनों का निर्माण कर रहे हैं, जो आसानी से हैक हो सकते हैं और इन वाहनों पर बड़े पैमाने पर साइबर हमला होने की स्थिति में हजारों लोगों की जान जा सकती है।
 
‘किल स्विच: व्हाय कनेक्टेड कार्स कैन बी किलिंग मशींस एंड हॉउ टू टर्न देम ऑफ’ शीर्षक से प्रकाशित नई रिपोर्ट में लॉस एंजिलिस स्थित ‘कन्ज्यूमर वॉचडॉग’ ने कहा कि कार को इंटरनेट से जोड़ने की परिपाटी बन गई है, लेकिन इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होता है।
 
रिपोर्ट में कहा गया कि औद्योगिक तकनीकों की परेशानी यह है कि इन वाहनों की अहम सुरक्षा प्रणाली बिना पर्याप्त सरंक्षा के इंटरनेट से जुड़ी है। साइबर हमले की स्थिति में कार की सुरक्षा प्रणाली को इंटरनेट से अलग नहीं किया जा सकता है। 
 
इसमें कहा गया है कि उद्योगों के कार्यकारियों को इस खतरे की जानकारी है, इसके बावजूद वे इस तकनीक को नए वाहनों में लगा रहे हैं और सुरक्षा के आगे मुनाफे को प्राथमिकता दे रहे हैं।
 
यह रिपोर्ट कार उद्योग में कार्यरत 20 व्हिसलब्लोअर के साथ मिलकर पांच महीने तक किए गए अध्ययन पर आधारित है। कार उद्योगों के तकनीक विशेषज्ञों के समूह का मानना है कि सबसे व्यस्त समय में केवल एक घंटे तक कार के बेड़े को हैक करने की स्थिति में करीब तीन हजार लोगों की मौत हो सकती है। 
 
एक व्हिसलब्लोअर ने कहा, 'आप अपनी कार के विभिन्न हिस्सों को अपने स्मार्टफोन के जरिये नियंत्रित करते हैं। इसमें इंजन को स्टॉर्ट करना, एसी को स्टॉर्ट करना, लोकेशन की जांच करना आदि शामिल है। अगर आप स्मार्टफोन की मदद से कार नियंत्रित कर सकते हैं तो कोई और भी इंटरनेट के जरिये यह कर सकता है।'
 
‘कंज्यूमर वॉचडॉग’ के अध्यक्ष जैमी कोर्ट ने कहा, 'सुरक्षा एवं अन्य अहम प्रणालियों को इंटरनेट से जोड़ने की परिपाटी खतरनाक है। अमेरिकी कार निर्माताओं को यह बंद करना चाहिए या कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को हमारी परिवहन व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए।'
 
इस रिपोर्ट में जनरल मोटर्स, टोयोटा और फोर्ड सहित जिन कंपनियों का उल्लेख किया गया है, वे तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं थी। हालांकि,वाहन निर्माताओं के गठबंधन की प्रवक्ता ग्लोरिया बर्गक्विस्ट ने कहा, 'समूह की ओर से ऑटो उद्योग पर प्रकाशित रिपोर्ट लॉस वेगास में साइबर सुरक्षा पर होने वाले कार्यक्रम से पहले सनसनी पैदा करने की कोशिश है।' (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख